Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ऑनर कंपनी X80 सीरीज के लाइनअप में नया 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max जोड़ने वाली है। ब्रांड ने फोन की लॉन्चिंग डेट को भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया गया है। ऑनर का यह अपकमिंग स्मार्टफोन अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनकर आ रहा है। मोबाइल की लॉन्च से पहले ऑनलाइन रिटेल प्लेटफार्म पर लिस्टिंग हो चुकी है। जहां से फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में 22 जून 2026 शाम 7:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च होने से पहले ही ऑनलाइन रिटेल प्लेटफार्म पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन का लाइव इवेंट ऑनर की ऑफीशियली वेबसाइट पर जाकर देख पाएंगे।

ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G फोन को चार वेरिएंट के साथ लाया जाएगा। इसमें 8GB रैम+128GB, 8GB रैम+256GB, 8GB रैम+512GB, और 12GB रैम+512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन में Vitality Orange, Lightning Red, Moon Shadow White और Black Armour कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
Honor X80 Pro Max फोन में 1280×2788 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। इसकी स्क्रीन के साथ 3840Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी। फोन में Eye Protection सपोर्ट भी मिलने वाला है, यानी की ज्यादा देर तक स्मार्टफोन चलने पर भी आपकी आंखों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। लीक के अनुसार फोन को धूल, मिट्टी और बारिश की बूंदो से बचाने के लिए IP68 IP69 और IP69K वाटर रेसिस्टेंट सेटिंग मिलने वाली है।

स्मार्टफोन के सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 11000mAh की बड़ी बैटरी है। ऑनर का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन भी है। फोन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W का चार्ज तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में 27W का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपने किसी भी अन्य स्मार्टफोन को रिचार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 200mm Zoom सपोर्ट, 6900mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5G फोन Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशन आई सामने