Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

चीनी कंपनी Vivo अपने हम मार्केट चीन में अपना नया फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold 6 को जल्द लॉन्च करने वाली है, ब्रांड लगातार स्मार्टफोन को टीज कर रही है। अब कंपनी के हैड की तरफ से फोन की नई जानकारी सामने आई है। आपको बता दे की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर ब्रांड के Product Manager Han Boxia और Vice President Huang Tao ने एक नया पोस्ट साझा किया है जिसमें स्मार्टफोन की डिजाइन, कैमरा माड्यूल और डिस्प्ले की जानकारी दी गई है।
वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन के डिजाइन की बात करें तो फोन प्रीमियम लुक के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन में गोल किनारे दिए गए हैं, इसके अलावा स्मार्टफोन की बॉडी नए मेटल फ्रेम के साथ आने वाली है। वीवो का यह फोल्डेबल फोन काफी हल्का और पतला होने वाला है ताकि स्मार्टफोन को हाथ में काफी आराम से पकड़ा जा सके।
अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold 6 के कैमरा फीचर्स कंफर्म हो गए हैं, कंपनी के अनुसार फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Samsung HPB सेंसर के साथ दिया जाता है, जो f/1.68 अपर्चर के साथ आने वाला है इसमें 1/1.4 इंच का सेंसर और CIPA लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में ZEISS APO प्रमाणित पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा भी मिलने वाला है।

लीक के अनुसार वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन को लगभग 6900mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग तकनीकी के साथ आने वाली है, आपको बता दे की कंपनी ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि स्मार्टफोन में ही बैटरी दी जाएगी।
ब्रांड के मुताबिक Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन को 8.02 इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है जो इंटरल डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन की डिस्प्ले के साथ 1-nit लो ब्राइटनेस मोड और भारी स्क्रीन और अंदर की स्क्रीन के साथ 5000 निट्स पिक ब्राइटनेस मिलने वाली है। आंखों की सुरक्षा के लिए TUV Rheinland Global Eye Protection 3.0 सर्टिफिकेशन दिया जाएगा।
कंपनी के अनुसार फोन में बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो AI प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फोल्डेबल फोन में Atomic Workbench फीचर मिलने वाला है, जिसकी मदद से आप कई सारे ऐप को एक साथ चला सकते हैं। फोन को OriginOS 6 Fold के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्माटफोन को इसी महीने के आखिरी मैं चीन में लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- 8GB RAM, 8560mAh बैटरी और 6000 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ Honor का 5G स्मार्टफोन X70 Pro Max चीन में लॉन्च