5000 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च होगा Vivo का मुड़ने वाला Vivo X Fold 6, डिजाइन और लॉन्च डेट हुई कंफर्म

वीवो कंपनी के फोल्डेबल स्माटफोन Vivo X Fold 6 काफी दिनों से चर्चा बना में बना हुआ है, लेकिन आज वीवो ने फोन की लॉन्च डेट को ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है। कंपनी के मुताबिक Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन 26 June 2026 को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स नीचे डिटेल से डाल सकते हैं।

Vivo X Fold 6 की लॉन्च डेट

वीवो कंपनी चीन में एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाली है, यह इवेंट 26 जून को आयोजित किया जाएगा। चीन में इवेंट शाम 7:00 बजे से शुरू होगा और इंडिया के समय अनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। इसी इवेंट में Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्माटफोन को टेक मंच पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपको Vivo चाइना की आधिकारिक वेबसाइट और ब्रांड के Weibo पेज पर जाकर देखना होगा। वही फोन को चीन मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6/Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 6 के फीचर्स

वीवो X फोल्ड 6 मैं 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली 8.02 इंच की मेन डिस्प्ले दी जाएगी। इसकी डिस्प्ले TUV Rheinland Global Eye Protection 3.0 सर्टिफिकेशन के साथ आने वाली है, यानी कि स्मार्टफोन को अधिक देर तक इस्तेमाल करने पर भी आंखे खराब नहीं होगी। इसकी स्क्रीन को Samsung M14 एमिसव मटेरियल पर बनाया जा सकता है।

फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X Fold 6 को MediaTak Dimensity 9500 Super Edition ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। ब्रांड इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लेकर आएगी जो OriginOS 6 Fold के साथ काम करता है।

फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होने वाला है, जो Samsung HPB सेंसर के साथ आने वाला है। इसमें 1/1.4 इंच का सेंसर और f/1.68 अपर्चर मिलने वाला है। इसमें CIPA 4.5 लेवल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में ZEISS APO सर्टिफाइड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जाने वाला है।

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6/Photo Credit: Vivo

फोन के बैक पैनल कैमरे के साथ Sony LYT-602 सेंसर दिया जाएगा। कंपनी Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्माटफोन के साथ 200mm फोकल लेंथ सपोर्ट वाला Vivo ZEISS Telecoverter G2 दिया जाएगा।

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन में 7000mAh की शक्तिशाली बैटरी दी जाएगी। वही फोन को जल्दी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है इसके अलावा 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:- Honor X80 Pro Max चीन में 22 जून को होगा लॉन्च, 11000mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले होगी खास

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *