Honor X80 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 11000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ हो सकती एंट्री

Honor कंपनी जल्द मार्केट में X-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max लेकर आ रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस सीरीज के सक्सेस पर Celebration भी मनाया है। जिससे यह पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लॉन्च होगा। फोन मार्केट में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 11000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश हो सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स नीचे पढ़ सकते हैं।

Honor X80 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन

ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर ऑनर X80 प्रो मैक्स का ट्रेजर जारी किया है, जिससे यह खुलासा होता है कि स्मार्टफोन जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ऑनर कंपनी ने खुलासा किया है, कि X-सीरीज के साथ वैश्विक स्तर पर 130 मिलियन से भी अधिक यूजर जुड़ने पर सेलिब्रेशन किया गया है। अब मार्केट में ऑनर कंपनी X-सीरीज के तहत ही अपना नया स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max को लेकर आ रही है। जो पहले वाले मोबाइल के जैसा ही मजबूत होने वाला है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

11000mAh की बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

होलिया लीक के अनुसार ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G फोन को मार्केट में 11000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जा सकता है। जो ऑनर का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया जा सकता है इसके अलावा इसमें 27W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। जिससे आप अन्य स्मार्टफोन को भी charge कर पाएंगे।

Honor X80 Pro Max लीक फीचर्स

लीक रिपोर्ट के अनुसार ऑनर x80 प्रो मैक्स 5G को मार्केट में 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, इसकी डिस्प्ले OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। जो 1280×2788 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आने की संभावना है। फोन को कंपनी काफी यूनिक डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

लीक में अभी खुलासा हुआ है, कि स्मार्टफोन Qualcomm के नए चिपसेट Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

वही फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है, फोन को मार्केट में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट MagicOS 10 के साथ लाया जा सकता है। फोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि स्मार्टफोन को मिट्टी और पानी से आसानी से बचाया जा सकता है।

आपको बता दे कि अभी तक ऑनर कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है कि स्मार्टफोन में यही फीचर रहने वाले हैं, लेकिन इसी महीने के अंत तक स्मार्टफोन के अधिकांश फीचर्स आधिकारिक तौर पर शेयर किया जा सकते हैं। फोन को कंपनी इसी महीने के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें:- OnePlus Turbo 6X Pro चीन में लॉन्च: Dimensity 7400 SUPER चिपसेट और Bypass Charging फीचर के साथ आया नया मोबाइल

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *