Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
नमस्ते दोस्तों,
मेरी वेबसाइट Techlurax.Com पर मैं अपने यूजर्स के लिए स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी से रिलेटेड हर जानकारी 100% सच्ची और सही देता हूं। मैं जब भी कोई नया आर्टिकल लिखता हूं तो उसको गूगल पर अच्छी तरह से रिसर्च करके फिर आर्टिकल अपलोड करता हूं। ताकि आप तक कोई भी जानकारी अधूरी या गलत ना पहुंचे।
लेकिन मार्केट में टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन से रिलेटेड जानकारी तेजी से बदलती रहती है। क्योंकि आज जो स्मार्टफोन कम कीमत के साथ लॉन्च हुआ है हो सकता है उसकी कीमत अगले महीने कम या ज्यादा भी हो सकती है। आजकल आप देख रहे होंगे कि इस समय बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनी अपने स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है। या फिर कंपनियां टाइम टाइम पर स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करती रहती है।
मैं Techlurax पर अकेला ही लेखक और एडिटर हूं, इसलिए कभी-कभी लिखते टाइम या अनजाने में छोटी-मोटी टाइपिंग गलती भी हो सकती है। मैं अपनी गलतियों को छुपाने में विश्वास नहीं रखता हूं बल्कि उन गलतियों को सुधारने में विश्वास रखता हूं। अगर मुझे आर्टिकल लिखते टाइम कुछ गलतियां हो भी जाए तो मैं उन गलतियों को किस प्रकार ठीक करता हूं आप नीचे देख सकते हैं।
अगर मेरे लिखते टाइम आर्टिकल की कोई जानकारी गलत या अधूरी रह जाए जैसे की किसी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन गलत या अधूरे रह जाए तो मैं उसको तुरंत ठीक कर देता हूं। इसके साथ ही आर्टिकल के लास्ट में एक नोटिस देता हूं की हमारे द्वारा आर्टिकल में हुई गलती को सुधार दिया गया है।
मैं एक हिंदी राइटर हूं हो सकता है लिखते टाइम मात्रा या व्याकरण में भी छोटी गलती हो सकती है। जिसको मैं बिना किसी नीचे नोट दिए उसको सुधार कर अपडेट कर देता हूं। ताकि मेरे यूजर्स को पढ़ने में कोई परेशानी ना हो।
इसके अलावा मैं पुराने आर्टिकल को अपडेट भी करता हूं, क्योंकि टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन की दुनिया में कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। (जैसे किसी स्मार्टफोन की कीमत कम या ज्यादा होना या फिर किसी स्मार्टफोन का नया वर्जन, या फिर किसी स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर अपडेट आना) जैसे ही मुझे पता चलता है, मैं अपने पुराने आर्टिकल को चेक करता हूं और उसमें नई जानकारी जोड़कर फिर से अपडेट कर देता हूं।
आपको पता ही होगा कि मैं Techlurax ब्लॉग को अकेला ही संभालता हूं। अगर आपको मेरी वेबसाइट पर आर्टिकल पढ़ते टाइम कोई जानकारी गलत, अधूरी या पुरानी हो गई है, तो आप मुझे भेज तक बता सकते हैं। आपकी एक छोटी सी मदद के द्वारा बाकी के यूजर्स को सही जानकारी मिल जाएगी।
अगर आपको लगता है, मेरा कोई आर्टिकल गलत या अधूरा है तो आप मुझे सीधे मेरे जीमेल पर मैसेज कर सकते हैं।
ईमेल आईडी: techlurax@gmail.com
वेबसाइट के पेज पर जाकर: Contact-US
ईमेल करते टाइम आप बस उस आर्टिकल का URL सेंड कर दे जिसमें गलती है और बता दे की कहां पर गलती है।
जैसे ही मैं आपके ईमेल को पढ़ूंगा तो मैं उस आर्टिकल की गलतियों को 24 से 48 घंटे के अंदर ठीक कर दूंगा।
Trending now