₹4000 की छूट के साथ शुरू हुई OPPO K14 Plus फोन की पहली सेल, इसमें है 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा

ओप्पो ने भारतीय मार्केट में पिछले हफ्ते ही अपना नया फोन OPPO K14 Plus को लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल Flipkart Big Billion Days सेल से एक दिन पहले यानी कि आज 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। ओप्पो के14 प्लस स्मार्टफोन को पहली सेल में खरीदा जाता है, तो इस पर आपको 4000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाता हैं। फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTak Dimensity 7360 Max प्रोसेसर और 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन के ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन आगे डिटेल से जान सकते हैं।

OPPO K14 Plus फोन की प्राइस और डिस्काउंट ऑफर

ओप्पो के14 प्लस 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ लाया गया था। इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को 32,999 रुपए इसके अलावा इसके 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 35,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। फोन को OPPO India और Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें आपको Solar Orange और Star White जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं।

कंपनी ने फोन की पहली सेल के अंदर ही 4000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दिया है। यह ऑफर सभी बैंकों के कार्ड पर उपलब्ध होगा। अगर आप 4000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट लेते हैं, तो आपको 6GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल सिर्फ 25,999 रुपए, 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल 28,999 रुपए जबकि 8GB रैम+256GB इंटरनल मॉडल आपको 31,999 रुपए मिल जाएगा। फोन को 6 महीने की नो कॉस्ट EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है।

OPPO K14 Plus डिस्प्ले

OPPO K14 Plus 5G स्मार्टफोन में 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली 6.77 इंच की 1.5K AMOLED Ultra Bright डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 450 PPI pixel density दी गई है। फोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए AGC DT-Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।

OPPO K14 Plus
OPPO K14 Plus/Photo Credit: OPPO

OPPO K14 Plus बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खास बात इसमें मिलने वाली 8000mAh बैटरी है। जो 6 साल की हेल्थ के साथ आती है। ओप्पो के14 प्लस 5G फोन की बैटरी को जल्दी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC Flash चार्ज सपोर्ट और 10W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। जिससे आप अपने किसी अन्य स्मार्टफोन को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

फोन की बैटरी को एक बार फुल सर्च करने के बाद 705.4 घंटे का स्टैंडर्ड बाय टाइम दे सकता है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इसमें आप 12.64 घंटे तक BGMI गेम बढ़िया आसानी से खेल सकते हैं। वही आप 15.03 घंटे तक इंस्टाग्राम और 30.33 घंटे तक व्हाट्सएप वॉइस कॉल कर सकते हैं।

OPPO K14 Plus
OPPO K14 Plus/Photo Credit: OPPO

OPPO K14 Plus कैमरा फीचर

OPPO K14 Plus 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Monochrome सपोर्ट मिल जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें फोटो, वीडियो, नाइट, पैनोरमा, ड्यूल रिव्यू वीडियो, स्टीकर, गूगल लेंस, अंडर वाटर, और DOC SCANNER जैसे शूटिंग मोड मिल जाते हैं। फोन की बैक कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 Fps पर की जा सकती है।

वही फोन के फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वीडियो कॉलिंग और फोटो खींचने के लिए दिया जाता है। इसमें पैनोरमा, फोटो, वीडियो, ड्यूल व्यू वीडियो और स्टीकर जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं। फोन के फ्रंट साइड से 1080P फोटो और वीडियो 30 fps जैसे पिक्चर दिए गए हैं।

OPPO K14 Plus प्रोसेसर

OPPO K14 Plus 5G फोन को इंडिया में MediaTak Dimensity 7360 Max ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन 8GB RAM LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाता है। फोन को इंडिया में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट ColorOS 16 पर चलता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G615 जीपीयू दिया गया है।

ओप्पो k14 Plus 5G स्मार्टफोन में अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखेगा। वही फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, USB Type-C और Bluetooth 5.4 Low Energy जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

OPPO K14 Plus किसके लिए है बेस्ट

अगर आप Flipkart Big Billion Days सेल के तहत कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने पर प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए OPPO K14 Plus स्मार्टफोन काफी बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसकी कीमत पर 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल जाती है। इसके साथ इसमें गेमिंग सपोर्ट भी मिल जाता है।

लेकिन अगर आपका बजट इस स्मार्टफोन के मुकाबले काफी कम है तो आप Flipkart Big Billion Days सेल में Lava, Motorola, Realme और Redmi कंपनी के मिड रेंज स्मार्टफोन की और जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- ₹10000 में लॉन्च हुआ डुअल डिस्पले और 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Honor Play20C

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *