₹4100 के डिस्काउंट के साथ पहली सेल के लिए उपलब्ध हुआ 50MP सेल्फी कैमरे वाला OPPO F33 Pro 5G

OPPO कंपनी ने पिछले हफ्ते ‘F33 सीरीज‘ के दो 5G स्मार्टफोन OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G भारतीय मार्केट में लॉन्च किए थे। फिलहाल ओप्पो F33 प्रो 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज 23 अप्रैल 2026 को शुरू हो रही है, ओप्पो कंपनी पहली सेल में ही ओप्पो F33 प्रो 5G स्मार्टफोन पर 4,100 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है, स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और MediaTak Dimensity 6360 MAX चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था। ओप्पो F33 प्रो 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में आगे जान सकते हैं।

OPPO F33 Pro 5G पहली सेल मिल रहा डिस्काउंट ऑफर

ओप्पो F33 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लाया गया था। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन इस फोन पर फिलहाल 3800 रुपए का Bank डिस्काउंट दिया जा रहा है, यानी कि इस फोन को इस समय सिर्फ 34,199 रुपए में खरीदा जा सकता है।

वही इसके टॉप वैरियंट को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 40,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। फिलहाल इस फोन पर 4,100 रुपए का बैंक डिस्काउंट चल रहा है, यानी कि इस फोन को पहली सेल में सिर्फ 36,899 रुपए में खरीद सकते हैं। इस ऑफर का फायदा आप Amazon, Flipkart, OPPO India और ऑफलाइन स्टोर्स से भी उठा सकते हैं, इसके साथ ही ग्राहकों को कंपनी की तरफ से फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी भी दी जा रही है, जो 180 दिनों की होने वाली है।

OPPO F33 Pro 5G
OPPO F33 Pro 5G/Photo Credit: OPPO

OPPO F33 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

OPPO F33 Pro 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.57 इंच, 120Hz
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 6360 MAX
रैम8GB
स्टोरेज128/256GB
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी7000mAh
ओएसएंड्राइड 16, ColorOS

डिस्प्ले: ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन में 600 नीड्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 का एस्पेक्ट रेशों, 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1400 नीड्स HBM ब्राइटनेस के साथ 6.57 इंच की Full HD+AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

प्रोसेसर: इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTak का Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है,

प्राइमरी कैमरा: ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का 10x डिजिटल जूम वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा भी दिया जाता है इसमें आप ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं।

सेल्फी कैमरा: अगर इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: OPPO F33 Pro 5G हैंडसेट में 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो सिर्फ 49 मिनट में 20% से 100% चार्ज होने की क्षमता रखती है।

Also Read:- Honor 600 और Honor 600 Pro स्मार्टफोन 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ हुई लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *