Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G को अब सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है, इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर Great Summer Sale चल रही है जिसके अंदर वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन को 7000 रुपए तक के डिस्काउंट पर मिल रहा है। स्मार्टफोन 7200mAh की बड़ी बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ खरीदा जा सकता है। वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में डिटेल से जान सकते हैं।
| वेरिएंट | ओल्ड प्राइस | डिस्काउंट | न्यू प्राइस |
|---|---|---|---|
| 8GB+128GB | ₹34,990 | ₹6,991 | ₹27,999 |
वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को 34,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर यह 5G स्मार्टफोन 6,991 रुपए के डिस्काउंट पर दिया जा रहा है, यानी कि आप इस स्मार्टफोन को अमेजॉन से सिर्फ 27,999 रुपए में खरीद सकते हैं। अगर स्मार्टफोन का पेमेंट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से किया जाए तो 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन को सिर्फ 984 रुपए की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन से Festive Red और Noble Gold कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

डिस्प्ले: वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन में 720×1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की QHD 2K LCD डिस्प्ले दी जाती है जो पंच होल डिस्पले होती है, इसकी डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 256 PPI पिक्सल डेंसिटी होता है।
प्रोसेसर: बात करें इसके प्रोसेसर सपोर्ट की तो इसमें MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो Mali G615 MP2 ग्राफिक सपोर्ट के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट OriginOS पर काम करता है।
रैम और स्टोरेज: इस वीवो 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ खरीद सकते हैं।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के कैमरा क्वालिटी की बात की जाए तो उसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है। इसमें सुपर मून और फिल्म कैमरा मोड दिए गए हैं।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.05 अपर्चर के साथ दिया जाता है।
बैटरी: अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले 7200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है।
अन्य फीचर्स: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G 5G कनेक्टिविटी दी जाती है इसके अलावा इसमें Dual सिम, वाई-फाई 4, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC, USB Type-C और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo V80 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर