OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले हुए लीक, देखें क्या होगा खास

OPPO चीन मार्केट में अपना आगामी Reno 17 सीरीज लेकर आ रहा है, जिसको 16 नवंबर 2026 शाम 7:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के अंतर्गत दो स्मार्टफोन OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro मार्केट में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा इस इवेंट में ओप्पो कंपनी वॉच 5 स्मार्टवॉच और पैड और 6 टैबलेट को भी लेकर आने वाली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर मशहूर डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा इन दोनों स्मार्टफोन के फुल फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक कर दी गई है। चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन में क्या नया मिलने वाला है।

OPPO Reno 17

OPPO Reno 17 फोन के लीक स्पेसिफिकेशन

डिजिटल चेक स्टेशन के मुताबिक ओप्पो रेनो 17 5G फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.56 inch की LTPS फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। बात करें इसके प्रोसेसर की तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 8000mAh की बड़ी बैटरी इस्तेमाल की जा सकती है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 80W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

लीक रिपोर्ट में यह भी जीकर किया गया है, कि फोन को मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जा सकता है। वही ओप्पो रेनो 17 5G से फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकते हैं। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

OPPO Reno 17 Pro फोन के लीक स्पेसिफिकेशन

डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक ओप्पो रेनो 17 प्रो 5G स्मार्टफोन मैं 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है, जबकि इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। इसको भी मेटल फ्रेम और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया जाएगा।

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.32 इंच की डिस्प्ले हो सकती है जो 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले होने वाली है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek वाला Dimensity 8550 SUPER ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। OPPO Reno 17 Pro फोन को पावर देने के लिए 7200mAh की बड़ी बैटरी जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

यह सभी जानकारी डिजिटल चैट स्टेशन के द्वारा दी गई है। तो यह कंफर्म नहीं है कि ओप्पो कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन में यही फीचर देगी। इनके फीचर जाने के लिए हमें 16 तारीख को स्मार्टफोन लॉन्च होने का वेट करना होगा।

OPPO Reno 17
OPPO Reno 17/Photo Credit: OPPO

क्या OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro का वेट करना चाहिए?

अगर आप चीन में रहते हैं, और अपने लिए एक शानदार कैमरा क्वालिटी अच्छी बैटरी बैकअप और गेमिंग के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन की तलाश में है तो आप दो दिन और वेट कर सकते हैं। क्योंकि 16 नवंबर को ओप्पो चीन मार्केट में OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro लॉन्च करने वाली है यह दोनों स्मार्टफोन अच्छा कैमरा क्वालिटी के साथ आएंगे। ओप्पो रेनो 17 प्रो में तो आपको 200 मेगापिक्सल का में कैमरा मिलने वाला है। इसलिए आप इसका वेट कर सकते हैं।

वहीं अगर आपका बजट काफी कम है, लेकिन आपको भी अच्छा कैमरा क्वालिटी अच्छा बैटरी बैकअप और गेमिंग के लिए स्मार्टफोन चाहिए तो आप Vivo, Realme, OnePlus, Motorola और POCO कंपनी के स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। क्योंकि इन सभी ब्रांड पर आपको काफी कम कीमत पर गेमिंग और अच्छा कैमरा क्वालिटी स्मार्टफोन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Huawei Mate X8 Series इसी महीने होगी लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की डिटेल्स लीक सामने आई

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।