₹2000 के डिस्काउंट के साथ शुरू हुई 7000mAh बैटरी वाले OnePlue Nord CE6 Lite 5G की सेल

पिछले हफ्ते ही वनप्लस कंपनी ने भारतीय मार्केट में OnePlue Nord CE6 5G और OnePlue Nord CE6 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वनप्लस नॉर्ड CE6 5G स्मार्टफोन की सेल पहले ही शुरू हो चुकी है, और वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू होने वाली है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12:00 से शुरू होने वाली है। इस 5G स्मार्टफोन की पहली सेल में ही आपको 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है। चलिए इस 5G स्मार्टफोन के डिस्काउंट ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

OnePlue Nord CE6 Lite 5G कीमत और डिस्काउंट

OnePlue Nord CE6 Lite 5G6GB+128GB8GB+128GB8GB+256GB
लॉन्च कीमत₹20,999₹22,999₹25,999
बैंक डिस्काउंट₹2000₹2000₹2000
नेट इफेक्टिव कीमत₹18,999₹20,999₹23,999

वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में तीन वेरिएंट के साथ उतारा गया था। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपए उतारा गया था। जबकि इसके टॉप वैरियंट को 25,999 रुपए के साथ लॉन्च किया गया था। जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

कंपनी इस स्मार्टफोन की पहली सेल के तहत 2000 रुपए का Bank डिस्काउंट दे रही है, अगर आप इस स्मार्टफोन का पेमेंट HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा आपको इस पर 6 महीने की नो कॉस्ट EMI भी दी जा रही है।

यानी की आप 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 18,999 रुपए में खरीद सकते हैं, क्योंकि कंपनी इस पर 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह से आप 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को 20,999 रुपए और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 23,999 में खरीदा जा सकता है।

OnePlue Nord CE6 Lite 5G स्पेसिफिकेशन

OnePlue Nord CE6 Lite 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.72 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 7400 Apex
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP
ओएसएंड्रॉयड 16, Oxygen OS
बैटरी7000mAh, 45W

वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ उतारा गया था इसके डिस्प्ले के साथ 800 नीड्स ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 का एस्पेक्ट रेशों दिया जाता है। कंपनी ने इस फोन में MediaTak का Dimensity 7400 Apex ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस फोन में Mali G615 MC2 ग्राफिक कार्ड दिया गया है।

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G/Photo Credit: OnePlus

वनप्लस कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है, जो Oxygen OS के साथ मिलकर काम करता है कंपनी ने इसमें 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी है। वनप्लस कंपनी के इस पावरफुल स्मार्टफोन में IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, जिससे स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाया जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम के साथ आता है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया जाता है, स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट दी हुई है, इस फोन के कमरे में आपको स्लो मोशन फीचर्स मिलता है। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है।

वनप्लस कंपनी के स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 45W का सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 5, Mobile Hotspot, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, Dual SIM card और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *