Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपने दो नए OnePlus Nord CE6 5G और OnePlus Nord CE6 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इस पोस्ट में हम वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट 5G फोन के बारे में जानेंगे जिसमें 7000mAh की शानदार बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 6GB+128GB | 20,999 रुपए |
| 8GB+128GB | 22,999 रुपए |
| 8GB+256GB | 25,999 रुपए |
OnePlus Nord CE6 Lite 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की इंडिया में कीमत 20,999 रुपए रखी गई है, जबकि 8GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपए तय की गई है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 25,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इस वनप्लस स्माटफोन को 12 मई से Hyper Black और Vivid Mint कलर्स में खरीदा जा सकेगा। बैंक ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर लिमिटेड पीरियड के लिए 2,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा देगी।
डिस्प्ले: वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट 5G स्मार्टफोन को 6.72 इंच की FHD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 1000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में “Rain Water Touch” फीचर भी दिया गया है जिससे गले हाथों से भी इस फोन की स्क्रीन स्मूथ वर्क करती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस वनप्लस फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में 4nm आर्किटेक्चर पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 Apex प्रोसेसर देखने को मिल जाता है। इस फोन को लंबे समय तक गेमिंग के दौरान हिट होने से बचने के लिए इसमें 5300mm² VC एरिया एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और 144 FPS तक गेमिंग सपोर्ट मिलता है।
प्राइमरी कैमरा: इस वनप्लस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलता है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
सेल्फी कैमरा: OnePlus Nord CE6 Lite 5G फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। साथी इस फोन में Google Gemini पहले से इंस्टॉल मिलता है।
अन्य फीचर्स: मजबूती के लिए इस फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्युरेबिलिटी दी गई है। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इस फोन में AI Eraser, AI Details Boost और AI Bokeh जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra 5G
Trending now