8000MP बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord CE6 5G फोन

फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने इंडिया में अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जिनके नाम OnePlus Nord CE6 5G और OnePlus Nord CE6 Lite 5G रखे गए हैं। वनप्लस नॉर्ड सीइ6 5G स्मार्टफोन को 8000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए यहां हम वनप्लस नॉर्ड सीइ6 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं।

OnePlus Nord CE6 5G स्पेसिफिकेशंस

वनप्लस नॉर्ड सीइ6 5G स्मार्टफोन के अंदर 6.78 इंच की 1.5K पंच होल AMOLED डिस्पले दी गई है जो 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3600nits ब्राइटनेस और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। वही मजबूती के मामले में यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है।

oneplus nord ce6 5g
oneplus nord ce6 5g/Photo Credit: oneplus

वनप्लस कंपनी के इस दमदार स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 8000mAh की तगड़ी बैटरी लगाई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन से आप दूसरे स्मार्टफोन और स्मार्ट वॉच को भी चार्ज कर सकते हैं। इस फोन को हैवी गेमिंग के दौरान हिट होने से बचने के लिए इसमें 33147mm² हिट डिस्पेंशन एरिया भी लगाया गया है।

बात करें अगर वनप्लस नॉर्ड सीइ6 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को मार्केट में Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 का चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16.0 पर वर्क करता है। कंपनी ने इस वनप्लस फोन में RAM-Vita टेक्नोलॉजी दी है जिससे इस फोन की 8GB फिजिकल रैम में 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर इसे 16GB रैम तक बढ़ा सकते हैं।

शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर के लिए OnePlus Nord CE6 5G के फ्रंट साइड पर 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है वही बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इस फोन का फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.2, Wi-Fi 6 और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE6 5G कीमत

OnePlus Nord CE6 5Gकीमत
8GB+128GB29,999 रुपए
8GB+256GB32,999 रुपए

OnePlus Nord CE6 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 29,999 रुपए की कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया है। वही इस 5G फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए तय की गई है। वनप्लस के इस 5G फोन की सेल 8 मई से शुरू होगी और इस फोन को पिच ब्लैक, लूनर पर्ल और फ्रेश ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी पहली सेल में इस डिवाइस पर 2,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी देने वाली है।

यह भी पढ़ें:- 200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo X300 Ultra 5G

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *