200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन

सैमसंग कंपनी बहुत जल्द मार्केट में Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन लेकर आ रही है, स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं, इस बार सैमसंग कंपनी अपने नए 5G स्मार्टफोन में काफी बदलाव करने वाली है, खासकर स्मार्टफोन की डिजाइन और कैमरा मॉडल में, चलिए सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

Samsung Galaxy S27 Ultra लीक स्पेसिफिकेशन

Sanju Choudhary ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की डिटेल शेयर की है, सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा स्मार्टफोन मार्केट में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।

संजू चौधरी के अनुसार Samsung Galaxy S27 Ultra 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की 2K Dynamic AMOLED डिस्प्ले हो सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन में 5200mAh की बैटरी या फिर 5800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 25W वायरलेस चार्जर सपोर्ट दिया जा सकता है।

लीक रिपोर्ट की माने तो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में Horizontal कैमरा बार मिलने वाला है, फोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP2 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 5x डिजिटल जूम के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा दी जाने की उम्मीद है।

कंपनी की तरफ से इस फोन के साथ New S-Pen होने की उम्मीद है, पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP68 रेटिंग दी जा सकती है।

samsung galaxy s27 ultra
samsung galaxy s27 ultra/Photo Credit: samsung

Samsung Galaxy S27 Ultra कब होगा लॉन्च?

लीग रिपोर्ट के माने तो Samsung Galaxy S27 Ultra 5G स्मार्टफोन को अगले साल फरवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन काफी यूनिक डिजाइन और होरिजेंटल कैमरा मॉडल के साथ आने वाला है। इस बार सैमसंग कंपनी इस स्मार्टफोन में कुछ नया करने वाली है।

यह भी पढ़ें:- 200MP ट्रिपल कैमरा और 2K LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन, डीटेल्स हुई लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *