Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

HP कंपनी ने भारत में अपना नया टैबलेट HP OmniPad 12 को लॉन्च कर दिया है। एचपी कंपनी ने यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जो यूजर्स एक साथ लैपटॉप और टैबलेट चलाना पसंद करते हैं, क्योंकि कंपनी ने इस टैबलेट में डिटैचेबल कीबोर्ड दिया है, जिसकी मदद से आप इस टैबलेट को अपने हिसाब से लैपटॉप या टैबलेट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए इस नए HP OmniPad 12 टैबलेट के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।
HP ने OmniPad 12 टैबलेट को भारत में 48,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है, इस एसपी टेबलेट को आप अमेजॉन, HP World, रिलायंस और HP के ऑनलाइन स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं, एसपी का यह लेटेस्ट टैबलेट जून महीने से बिकने के लिए स्टार्ट होगा। इस टैबलेट को डेनिम ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
एचपी OmniPad 12 टैबलेट में 12 इंच का 2K मल्टी टच डिस्प्ले दी गई है, जो 2000×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 400 नीड्स ब्राइटनेस और 16:10 का एस्पेक्ट रेशों इस डिस्प्ले के साथ मिलता है।
एचपी का लेटेस्ट टैबलेट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ है, HP OmniPad 12 टैबलेट में Qualcomm Snapdragon SM6475Q प्रोसेसर मिल जाता है। इस टैबलेट की फ्रीक्वेंसी 2.40GHz तक की है और यह 6 कोर के साथ आता है। इसका प्रोसेसर 8GB LPDDRS रैम के साथ 128GB UFS इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ मिलने है। इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा ऑनबोर्ड स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
इसके कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट साइड पर कैमरा दिया जाता है। एचपी कंपनी ने इसके साथ डिटैचेबल कीबोर्ड दिया है। जिसकी मदद से आप अपने हिसाब से टैबलेट को लैपटॉप में लैपटॉप को टैबलेट में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसके डिटैचेबल कीबोर्ड को पोगो पिन के द्वारा कनेक्ट कर सकते हैं।
HP OmniPad 12 टैबलेट को का चार्ज करने के लिए 33W का फास्ट चार्ज दिया गया है, इस टैबलेट में 2-सेल 31W लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी मिल जाती है। कंपनी ने दावा किया है कि HP OmniPad 12 टैबलेट को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 18 घंटे तक चला सकते हैं।
इस टैबलेट के कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-fi 6E, USB Type-C 2.0 पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, 3.5mm जैक, और ड्यूल माइक्रोफोन जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra स्मार्टफोन
Trending now