200MP कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगा Vivo V80 स्मार्टफोन, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

वीवो कंपनी बहुत जल्द मार्केट में Vivo V80 सीरीज लेकर आने वाली है, वीवो कंपनी ने इसी साल V70 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत मार्केट में Vivo V70 5G, Vivo V70 FE 5G और Vivo V70 Elite 5G स्माटफोनों को लॉन्च किया गया था। इस बार कंपनी V80 सीरीज में काफी यूनिक डिजाइन और शानदार फीचर्स दे सकती है।

आपको बता दे कि वीवो कंपनी के तरफ से आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Vivo V80 स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट कर दिया है। जिसके साथ ही स्मार्टफोन के मॉडल नंबर सामने आ गए हैं।

Vivo V80 स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

वीवो V80 स्मार्टफोन को GSMA database पर देखा गया है, इस लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2630 है। इसके अलावा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लिस्टिंग से यह पता चलता है, कि Vivo V80 स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इस सर्टिफिकेशन की जानकारी Passionategeekz वेबसाइट के द्वारा शेयर की गई है।

Vivo V80

Vivo V80 लीक स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के अनुसार वीवो V80 स्मार्टफोन को मार्केट में 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लाया जा सकता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जा सकता है, वही सैलरी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने वाला है।

लीक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है, कि स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। आपको बता दे की Vivo V70 Elite 5G स्मार्टफोन को भी इंडिया में इसी प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है।

डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 6:59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली अमोलेड डिस्पले हो सकती है। गौरतलब है कि Vivo V70 Elite 5G स्मार्टफोन को भी इसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें:- 8GB रैम, 6500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y60 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *