8GB रैम, 6500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y60 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

वीवो कंपनी ने चुपचाप अपने घरेलू मार्केट चीन में Vivo Y60 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, Vivo का यह 5G स्मार्टफोन उन यूजर के लिए बेहतर साबित होगा जो यूजर मिड रेंज में एक अच्छा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। वीवो Y60 स्मार्टफोन को Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 8GB रैम और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है, स्मार्टफोन कई यूनीक फीचर्स के साथ आता है। वीवो Y60 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

Vivo Y60 कीमत और उपलब्धता

Vivo Y60चीन कीमतइंडिया कीमत
6GB+128GB1,799 युआन₹25,000
6GB+256GB1,999 युआन₹28,000
8GB+256GB2,999 युआन₹32,000

वीवो Y60 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें 6GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट कि चीन कीमत 1,799 युआन (लगभग इंडिया के 25,000 रुपए) मैं पेश किया गया है, इसके अलावा 6GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज को 1,999 युआन जो (इंडिया के 28,000 रुपए) होते हैं, इसके टॉप वैरियंट को 2,999 युआन (तकरीबन 32,000 रुपए) की कीमत के साथ लाया गया है। जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन को चीन में Obsidian Black, Shanhaiqing और Lucky Purple कलर के साथ खरीद सकते हैं।

Vivo Y60 स्पेसिफिकेशन

Vivo Y60स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.74 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 4 Gen 2
रैम6/8GB
स्टोरेज128/256GB
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा5MP
बैटरी6500mAh, 15W

वीवो Y60 5G स्मार्टफोन में 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74 इंच की Flat LCD डिस्प्ले दी जाती है। इसकी स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 20:9 स्क्रीन रेशों मिल जाता है। इस फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है।

Vivo Y60
Vivo Y60/Photo Credit: Vivo

वीवो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम OriginOS पर काम करता है, वीवो Y60 फोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। जो LPDDR4X 8GB रैम सपोर्ट के साथ आता है इसमें 256GB वाले UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाता है। जबकि ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 613 GPU सपोर्ट मिल जाता है।

कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक साइड पर 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर के साथ कैमरा दिया जाता है। इसमें 2x डिजिटल जूम, नाईट सींस, Portrait photo, स्लो मोशन और डायनामिक फोटो जैसे मोड दिए जाते हैं। इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का f/2.2 सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है।

Vivo Y60
Vivo Y60/Photo Credit: Vivo

फोन को पावर देने के लिए 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन 2G, 3G, 4G, 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें USB Type-C, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स इसमें मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- 21 मई को भारत में लॉन्च होंगे OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP का टेलीफोटो कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *