21 मई को भारत में लॉन्च होंगे OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP का टेलीफोटो कैमरा

OPPO कंपनी ने पिछले महीने ही OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन को चीन मार्केट में लॉन्च किया था। अब ओप्पो कंपनी इन दोनों 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च करने वाली है, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है, कि ओप्पो फाइंड X9s और ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 21 मई को भारत में लॉन्च होंगे। ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। चलिए स्मार्टफोन के फीचर्स जानते हैं।

OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च डेट

ओप्पो फाइंड X9s 5G और ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 5G को 21 मई 2026 में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल ओप्पो कंपनी इंडियन मैं इवेंट का आयोजन कर रही है, इस इवेंट के दौरान ओप्पो कंपनी ओप्पो फाइंड X9s 5G और ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा 5G को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन के इवेंट को लाइव ओप्पो की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनल के द्वारा लाइव इवेंट का मजा ले सकते हैं।

OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra स्पेसिफिकेशन

ओप्पो फाइंड X9s स्मार्टफोन में 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। स्मार्टफोन को 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7025mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाले हैं इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का करवा वाइड एंगल कैमरा 50 मेगापिक्सल तेली फोटो कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

OPPO Find X9s 5G स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 9500s चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में पहले जानकारी शेयर कर दी थी।

OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra
OPPO Find X9s और OPPO Find X9 Ultra/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का मैन कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है, जबकि 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावायलेट तेल फोटो कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथलाया जाएगा। स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए सो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, इस फोन में 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है।

ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमेंl 144Hz रेफर रेट, Dolby Vision और 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ 6.82 इंच की QHD+ डिस्प्ले मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें:- 6000mAh बैटरी, AI फीचर्स और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का पहला फोल्डेबल स्माटफोन Motorola Razr Fold

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *