200MP कैमरा, 16GB RAM और 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन

OPPO कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन को चाइना मार्केट में लॉन्च कर दिया है, ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन एक फ्लैक्सिबल स्मार्टफोन है जो 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हुआ है, ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन कीमत और कलर ऑप्शन के बारे में जानते हैं।

OPPO Find X9 Ultra स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X9 Ultraस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच की QHD+ Flat AMOLED
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
रैम12/16GB
स्टोरेज256/512/1TB
ओएसएंड्राइड 16, ColorOS 16
प्राइमरी कैमरा200MP+50MP+50MP+50MP+3.2MP
सेल्फी कैमरा50MP
बैटरी7050mAh

ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Sony LYT-901 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल का Multispectral सेंसर दिया गया है। जबकि इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OPPO Find X9 Ultra
OPPO Find X9 Ultra/Photo Credit: OPPO

इस फ्लैक्सिबल स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 3168×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82 इंच की QHD+ Flat AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7050mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

OPPO Find X9 Ultra फ्लेक्सिप स्मार्टफोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP68/IP69 rating सपोर्ट दिया गया है, स्मार्टफोन अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, IR blaster, डुएल स्पीकर, Bluetooth 5.4, NFC और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है।

OPPO Find X9 Ultra
OPPO Find X9 Ultra/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X9 Ultra कीमत और कलर ऑप्शन

OPPO Find X9 Ultraचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB7,499 CNY₹1,02,800
12GB+512GB7,999 CNY₹1,09,700
16GB+512GB8,499 CNY₹1,16,600
16GB+1TB9,299 CNY₹1,27,600

ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसमें 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 CNY रखी गई है जो इंडिया में लगभग 1,02,800 रुपए होते हैं, 12GB RAM+512GB स्टोरेज कि चीन कीमत 7,999 CNY जो इंडिया के 1,09,700 रुपए के लगभग होते हैं,

16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 8,499 CNY जो इंडिया के 1,16,600 रुपए होते हैं इसके अलावा इसके सबसे बड़े वेरिएंट की चीन कीमत 9,299 CNY जो लगभग इंडिया के 1,27,600 रुपए होते हैं, जो 16GB RAM+1TB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता हैं, ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को ऑरेंज ब्लैक और वाइट कलर के साथ खरीदा जा सकता है।

Also Read:- 8GB RAM, 6500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Vivo Y6t 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *