Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO ने चीन में OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, ओप्पो का यह फ्लेक्सिप स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है, फिलहाल ओप्पो कंपनी ने इस फ्लैक्सिबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है जल्द ही कंपनी इस फोन को भारतीय मार्केट में भी पेश करने वाली है, ओप्पो फाइंड x9s प्रो 5G फोन के सभी स्पेसिफिकेशन कीमत और कलर ऑप्शन के बारे में डिटेल से नीचे जान सकते हैं।
OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के बैक पैनल 200 मेगापिक्सल का Samsung HPE सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 सेंसर के साथ 2.8x पेरिस्कोप कैमरा और 3.2 मेगापिक्सल का कलर सेंसर दिया गया है, इसके फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।

इस फ्लैक्सिबल स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.32 इंच की Full HD+ Flat AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 2640×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आई है। इसकी स्क्रीन पर अल्ट्रासोनिक इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
ओप्पो फाइंड x9s प्रो 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, इसमें ColorOS 16 दिया गया है, इसके बैटरी की बात करें तो इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

इसमें आपको Wi-fi 7, Dual Speaker, NFC, IR blaster और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं, इसमें IP68/69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है जो इसको अपनी और धूल मिट्टी से बचाता है।
| OPPO Find X9s Pro | चीन कीमत | इंडिया कीमत |
|---|---|---|
| 12GB+256GB | 5,299 CNY | ₹72,700 |
| 12GB+512GB | 5,699 CNY | ₹78,200 |
| 16GB+512GB | 5,999 CNY | ₹82,300 |
| 16GB+1TB | 6,999 CNY | ₹96,100 |
ओप्पो फाइंड x9s प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन में चार वेरिएंट के साथ उतारा गया है, जिसमें 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 5,299 CNY जो इंडिया में 72,700 रुपए का होता है, 12GB रैम+512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,699 CNY जो इंडिया के लगभग 78,200 रुपए होते हैं,
16GB रैम+512GB वेरिएंट की चीन कीमत 5,999 CNY रखी गई है, जो इंडिया के 82,300 रुपए के लगभग होते हैं और 16GB रैम+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 CNY लगभग 96,100 रुपए होते हैं, जबकि इसके Hasselblad Imaging Kit की कीमत 1,299 CNY जो लगभग इंडिया के 17,800 रुपए होते हैं। ओप्पो फाइंड x9s प्रो स्माटफोन को टाइटेनियम, व्हाइट और ऑरेंज कलर के साथ खरीद सकते हैं।
Also Read:- 200MP कैमरा, 16GB RAM और 7050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन