Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी 20 मई को चीन में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iQOO 15T को लॉन्च करने वाली है। इसी बीच iQOO 16 स्मार्टफोन के कैमरा डीटेल्स लीक हो गए हैं। इसके साथ ही इसमें मिलने वाला प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल कंपनी ने iQOO 16 स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लिख रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आ सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Weibo’ पर टिप्स्टर Digital chat station ने पोस्ट साझा की है। जिसमें iQOO 16 स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स बताए गए हैं। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो 1/1.3 इंच सेंसर के साथ आ सकता है, इसके अलावा स्मार्टफोन में मीडियम साइज का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन के अल्ट्रावाइड एंगल कैमरे की जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन बताया जा रहा है, कि स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा हो सकता है।

टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 6 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसका मॉडल नंबर SM8975 दिया गया है। अभी तक बैटरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक रिपोर्ट की माने तो iQOO 16 स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
आइकू 16 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया जा सकता है, जो OriginOS 7 पर काम करता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.85 इंच की OLED डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के साथ दी जा सकती है।
वैसे तो आइकू कंपनी ने ऑफीशियली अनाउंस नहीं किया है, इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में लेकिन लीक रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है जिसकी मार्केट कीमत 5,000 युआन जो इंडिया में 17,694 रुपए का होता है। फोन को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- ₹7000 सस्ता हुआ 8GB RAM, 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन