200MP कैमरे वाला Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 1.5K डिस्प्ले भी

Xiaomi कंपनी ने अपना फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17 Max चाइना मार्केट में लॉन्च किया है, शाओमी ने इस स्मार्टफोन को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो फोटोग्राफी और गेमिंग के लिए नए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा, 8000mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जो गेमिंग के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा। Xiaomi 17 Max 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 17 Max डिस्प्ले और प्रोसेसर

शाओमी 17 मैक्स 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन की स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए Dragon Crystal 3.0 स्क्रीन प्रोटक्शन दिया है।

स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, Adreno GPU ग्राफिक सपोर्ट के लिए दिया गया है, जबकि Qualcomm AI Engine फीचर AI सपोर्ट के लिए दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है।

Xiaomi 17 Max कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Samsung HP9 सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है। जबकि 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ दिया जाता है जो f/2.4 अपर्चर के साथ मिलता है, इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाता है। वही सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर सेल्फ के लिए मिल जाता है।

अगर बैटरी की बात की जाए तो इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Xiaomi 17 Max कनेक्टिविटी

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है, इसके अलावा इसमें USB Type-C 3.2 Gen1, Wi-Fi 7, IR blaster, NFC, Bluetooth और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इस फोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

Xiaomi 17 Max
Xiaomi 17 Max/Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17 Max कीमत और कलर ऑप्शन

Xiaomi 17 Maxचीन कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GB4,299 युआन₹60,800
16GB+256GB4,599 युआन₹65,300
12GB+512GB4,899 युआन₹69,500
16GB+512GB5,299 युआन₹75,200

शाओमी 17 मैक्स 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 12GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 4,299 युआन (तकरीबन 60,800 रुपए) में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा 16GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज को 4,599 युआन (लगभग 65,300 रुपए) 12GB रैम, 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 4,899 युआन इंडिया के (करीबन 69,500 रुपए) रखी गई है।

जब की इस के टॉप वैरियंट को 16GB रैम, 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है जिसकी चीन कीमत 5,299 युआन जो तकरीबन (इंडिया के 75,200 रुपए) होते हैं। फोन को Pixel Black, White और Clear Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- 8GB RAM, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31d Pro स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *