Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Xiaomi कंपनी चीन मार्केट में Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन काफी आकर्षक डिजाइन और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आ सकता है। कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन की डिजाइन के बारे में जानकारी ब्रांड द्वारा दी गई थी लेकिन अब ब्रांड ने शाओमी 17 मैक्स 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर किए है। आइए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Xiaomi कंपनी की तरफ से कंफर्म कर दिया गया है कि Xiaomi 17 Max 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच की 2K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले होने वाली है। कंपनी की तरफ से यह भी स्पष्ट हो गया है, कि स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला है। और इसमें AI पावर के लिए Hexagon NPU के साथ X85 5G Modem RF System नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए दिया जा सकता है।

ब्रांड द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने वाला है। वही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर होने वाला है।

Xiaomi 17 Max 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 8000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जा सकती है। कंपनी ने इसके फास्ट चार्जिंग की जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन 90W या 100W का फास्ट सपोर्ट के साथ आ सकता है, वहीं इसमें 50W का वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकता है।
शाओमी 17 मैक्स 5G स्मार्टफोन को चीन में 21 मई को लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज पर चीन की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इसके अलावा चीन मार्केट में Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन की प्री बुकिंग भी चालू हो गई है
यह भी पढ़ें:- Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 7000mAh बैटरी के साथ इस दिन होंगे लॉन्च
Trending now