Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme 16T 5G को आज लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स और AI कैमरा के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन में Dimensity 6300 चिपसेट, 8000mAh की ताकतवर बैटरी और Selfie Mirror के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है, रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आगे डिटेल से जान सकते हैं।
| Realme 16T 5G | कीमत |
|---|---|
| 6GB+128GB | 29,999 रुपए |
| 8GB+128GB | 31,999 रुपए |
| 8GB+256GB | 34,999 रुपए |
रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए, जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 34,999 रुपए रखी गई है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।
ब्रांड ने इस बार लॉन्च ऑफर भी दिया है, बस आपको इस स्मार्टफोन को खरीदना है और किसी भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना है, तो आपको 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। लॉन्च ऑफर के साथ आपको इस पर EMI ऑफर को एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। फोन की पहली सेल 27 मई से शुरू होने वाली है, जो Realme वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगे। फिलहाल रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन को प्री प्री-आर्डर आज से ही किया जा सकता है। स्मार्टफोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले: रियलमी 16t 5G स्मार्टफोन 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इसकी डिस्प्ले के साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट और DC डिमिंग जैसे फीचर से मिल जाते हैं।
प्रोसेसर: बात की जाए इसके प्रोसेसर की तो इसमें MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है। रियलमी 16T 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Realme UI 7 के साथ मिलकर काम करता है।
प्राइमरी कैमरा: फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मिल जाएगा। इसके कैमरे के साथ AI Popout, AI StyleMe, AI Eraser और AI Instant Clip जैसे एडिटिंग फीचर्स के साथ मिलता है।
सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। इसमें आपको Rear Selfie Mirror फीचर दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल से अच्छी सेल्फी पिक्चर्स क्लिक कर सकते हैं।
बैटरी: फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है, रियलमी कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसमें आपको रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। रियलमी ने इसकी बैटरी को 7 साल की हेल्थ सपोर्ट के साथ पेश किया है।

अन्य फीचर्स: फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP66/IP68/IP69 Pro रेटिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेन कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट, GPS, NFC और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरे वाला Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 1.5K डिस्प्ले भी