Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी ने पिछले महीने ही चीन मार्केट में ‘Y600 सीरीज’ के तहत Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसी सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo 5G लेकर आई है। स्मार्टफोन को फिलहाल चीन मार्केट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन काफी शानदार डिजाइन और अच्छा बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ है। वीवो Y600 टर्बो 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे देख सकते हैं।
डिस्प्ले: वीवो Y600 टर्बो 5G स्मार्टफोन को 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 20:9 का स्क्रीन रेशों और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसकी स्क्रीन मल्टी टच स्क्रीन है, जो 1.07 billion स्क्रीन कलर सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: इस वीवो लेटेस्ट स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो Origin OS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है, इसमें Adreno 810 ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात करें तो उसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को स्पीड चार्ज करने के लिए 90W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है, इससे आप किसी भी अन्य स्मार्टफोन को इस स्मार्टफोन से चार्ज कर सकते हैं।
प्राइमरी कैमरा: फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला Bokeh कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर रियल फ्लैश लाइट भी दी जाती है। फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 10x डिजिटल जूम मिलता है।

सेल्फी कैमरा: इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फ और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया जाता है इसके फ्रंट साइड पर 2X डिजिटल जूम मिलती हैं।
अन्य फीचर्स: Vivo Y600 Turbo 5G स्मार्टफोन में इन डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है। स्मार्टफोन में 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, NFC, Dual SIM, USB Type-C 2.0 और OTG जैसे फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए दिए जाते हैं। जबकि स्मार्टफोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68+IP69 रेटिंग मिल जाती है।
| वेरिएंट | चीन कीमत | इंडिया कीमत |
|---|---|---|
| 8GB+256GB | 2299 युआन | 32,200 रुपए |
| 12GB+256GB | 2599 युआन | 36,400 रुपए |
| 12GB+512GB | 2899 युआन | 40,600 रुपए |
Vivo Y600 Turbo 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज कि चीन कीमत 2299 युआन (लगभग 32,200 रुपए ) 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 2599 युआन (तकरीबन इंडिया के 36,400 रुपए) इसके अलावा इसके टॉप वैरियंट जो 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज में आता है, इसकी कीमत 2899 युआन (यानी की 40,600 रुपए) होते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें तीन कलर Dune Gold, Electric Blue और Millennial Pink कलर ऑप्शन मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- Vivo S60 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, Geekbench लिस्टिंग से हुआ खुलासा
Trending now