Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी चीन मार्केट में अपना आगामी स्मार्टफोन Vivo S60 को 29 मई 2026 को लॉन्च करने वाली है, इसमें कंपनी Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है, कि वीवो कंपनी इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन के प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। यानी कि इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर पर कोई अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अभिषेक यादव द्वारा दी गई गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि मॉडल नंबर V2571A वाला स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के द्वारा आने वाला है। आपको बता दे कि पिछले साल लॉन्च हुए S50 स्मार्टफोन में भी यही वाला प्रोसेसर दिया गया था।
क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8s Gen 3 चिपसेट मुख्य कोर 3.01GHz के साथ आता है, इसके अलावा 4 कोर 2.80Hz परफॉर्मेंस के साथ 3 कोर 2.02GHz एफिशिएंसी के साथ आने वाला है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 735 GPU दिया जाएगा।
Geekbench लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम दी जाएगी। गीकबेंच लिस्टिंग में Vivo S60 ने सिंगल को टेस्ट में 1960 अंक प्राप्त किया और मल्टी कोर टेस्ट में 5194 अंक प्राप्त किए हैं।
लीक रिपोर्ट के अनुसार वीवो S60 5G स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP68+IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, इसकी स्क्रीन पर आपको अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
लीक रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है, कि स्मार्टफोन 7200mAh बैटरी के साथ आने वाला है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन को 16GB रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ वीवो एस60 और 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में वीवो एस60 Vitality Edition स्मार्टफोन आ सकता है।
कंपनी द्वारा कंफर्म नहीं किया गया है कि स्मार्टफोन में कौन सा कैमरा होने वाला है लेकिन लिक रिपोर्ट की माने तो फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं, जो Sony IMX सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

वीवो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है, कि Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition स्मार्टफोन को 29 मई 2026 को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन Midsummer Night, Early Summer और Starry Sea कलर ऑप्शन के साथ आने वाला है।
यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होगा , कैमरा फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन भी हुए कंफर्म