25 मई को लॉन्च होगा Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन, 9020mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

वीवो कंपनी ने Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है, वीवो कंपनी वीवो Y600 टर्बो 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में 25 मई को लॉन्च करने वाली है। लांच होने से पहले ब्रांड ने वीवो Y600 टर्बो 5G स्मार्टफोन को लगातार टीज कर रही है, जिससे इस 5G स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा हो गया है। फोन लिक फीचर्स और डिजाइन के बारे में आगे जान सकते हैं।

Vivo Y600 Turbo लीक फीचर्स

लिक रिपोर्ट के अनुसार वीवो Y600 टर्बो 5G स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो 6.83 इंच की 1.5k रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होने वाली है, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। वीवो का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।

दरअसल कंपनी ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई भी जानकारी शेयर नहीं किया लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन MediaTak Dimensity 8500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इसमें LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दे सकती है।

कैमरा परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। अगर फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर क्लिक करने के लिए हो सकता है।

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की खास बात यह है, कि इसमें पावर देने के लिए 9020mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

Vivo Y600 Turbo
Vivo Y600 Turbo/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600 Turbo लॉन्च डेट

वीवो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन को 25 मई 2026 में लॉन्च करने वाली है। इस 5G स्मार्टफोन को लाइट पिंक और वाइट कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में ले जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ OPPO find X9 Ultra स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *