12GB RAM और 10200mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन

Vivo ने Y-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro 5G को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को 10200mAh की बड़ी बैटरी के साथ उतारा गया है, वीवो का यह 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छी बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन खोज रहे हैं, इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है, वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स के बारे में आप डिटेल से नीचे जान सकते हैं।

Vivo Y600 Pro 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

Vivo Y600 Pro 5Gफीचर्स
स्क्रीन6.83 इंच, 1260×2800 रेजोल्यूशन
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 7300e
रैम8/12GB
स्टोरेज128/256/512GB
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS 6
बैटरी10200mAh, 90W

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसकी डिस्प्ले के साथ 1260×2800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 300Hz टच सैंपलिंग रेट दिया जाता है, इसमें आपको डिस्प्ले HDR सपोर्ट भी दिया जाता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTak का Dimensity 7300e चिपसेट दिया जाता है।

Vivo Y600 Pro 5G
Vivo Y600 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट OriginOS 6 पर कार्य कर्ता है, ग्राफिक सपोर्ट की बात करें तो इसमें ARM Mali -G610 दिया गया है जो 512GB की UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB की LPDDR5 RAM के साथ आता है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग कनेक्टिविटी के साथ 10200mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है।

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक साइड में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम के साथ और 2 मेगापिक्सल का लेंस मिल जाता है। इसके साथ इस फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है। इस फोन को बारिश की बूंदे से बचने के लिए इसमें IP68/IP69 वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है।

Vivo Y600 Pro 5G
Vivo Y600 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G कनेक्टिविटी मिलती है, इसके अलावा इसमें 4G LTE, Wi-Fi 6, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR blaster जैसे फीचर्स वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिल जाते हैं।

Vivo Y600 Pro 5G कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
8GB+128GBCNY 2,099₹29,000
8GB+256GBCNY 2,299₹32,000
8GB+512GBCNY 2,599₹36,000
12GB+512GBCNY 2,899₹40,000

वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में चार वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ CNY 2,099 जो (इंडिया के तकरीबन 29,000 रुपए) होते हैं, जब किसके 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (इंडिया में इसकी कीमत 32,000 रुपए) होती है, 8GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,599 जो (तकरीबन इंडिया के 36,000 रुपए) होते हैं।

जब किसका टॉप वैरियंट 12GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है, जिसकी चीन कीमत CNY 2,899 (इंडिया के तकरीबन 40,000 रुपए) वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चार कलर ऑप्शन जैसे Floating Gold, Star Violet, Vast Blue और Bright Moon Black कलर के साथ पेश किया गया है, वीवो Y600 प्रो 5G स्मार्टफोन चीन में 5 मई को पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें:- OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशंस हुए ऑफीशियली कंफर्म, मिलेगी 7000mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *