Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

आज भारत में Vivo कंपनी ने अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo X500 को लॉन्च कर दिया है। फोन 50MP Selfie कैमरा, MediaTak Dimensity 9600M चिपसेट और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में आया है। फोन यूजर्स के लिए काफी बेहतर होगा जो एक प्रीमियम सेगमेंट में एक अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे थे। फोन के फीचर्स, प्राइस और सेल के साथ ऑफर की जानकारी नीचे देख सकते हैं।
Vivo X500 5G स्मार्टफोन को भारत में 1,19,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है, जिसको आप 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में खरीद सकते हैं। वही फोन को भारत से Titanium Black और Ember Red कलर ऑप्शन के साथ 3 दिसंबर से खरीद सकते हो। क्योंकि इसी दिन फोन की पहली सेल होने वाली है। स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से खरीदा जा सकता है। अगर फोन का पेमेंट करने के लिए SBI, Yes Bank, HDFC, IDFC First, DBS और Kotak का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

वीवो X500 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYTIA 828 OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा f/1.68 अपर्चर के साथ मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें f/2.55 अपर्चर सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.55 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया जाता है। जबकि फोन में सेल्फी वीडियो कॉलिंग करने के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

फोन की डिस्प्ले की बात की जाए तो फोन में 6.59 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी जाती है, जो Flexible AMOLED स्क्रीन पर बनी डिस्प्ले है। स्क्रीन रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल दिया गया है। फोन की स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 6000 लोकल पिक ब्राइटनेस, HDR10+ और 459 PPI पिक्सल डेंसिटी मिल जाती है। इस फोन की स्क्रीन Ficker Free और Low Blue Light सर्टिफाइड डिस्प्ले है। फोन को लंबे समय तक चलाने के बाद भी आप क्या के खराब नहीं होंगे। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन के सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को भारत में MediaTak Dimensity 9600M ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Arm G1-Ultra GPU दिया गया है। फोन को फास्ट और स्मूथ चलाने के लिए इसमें LPDDR5X Ultra RAM सपोर्ट दिया जाता है। वीवो कंपनी इस फोन को Android 17 पर लेकर आई है जो OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है।
फोन के पावर बैकअप के लिए Vivo X500 फोन में 7500mAh की बैटरी दी जाती है। फोन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W का FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। वहीं इसके साथ 40W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। कंपनी ने दावा किया है, कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 45.9h का वीडियो प्लेबैक और 4K वीडियो रिकॉर्ड करते समय फोन की बैटरी 5.2h तक चल सकती है।
वीवो X500 5G स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपका बजट 1 लाख रुपए से ऊपर होना चाहिए। अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह फोन बेस्ट है। इस फोन में फोटोग्राफी शौकीनों के लिए 64MP Telephoto कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP का फ्रंट कैमरा और 12GB तक रैम दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाती है। इन फीचर्स के साथ यह फोन 1,19,999 रुपए की कीमत पर खरीदना फायदे का सौदा है।
वहीं अगर आप इस 5G स्मार्टफोन को ना खरीद कर कोई अन्य कंपनी का स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आप प्रीमियम सेगमेंट में Apple iphone 17 Pro, OPPO Find X9 Pro और Google Pixel 11 स्मार्टफोन को ले सकते हैं। इन स्मार्टफोन में भी शानदार कैमरा क्वालिटी, बड़ी डिस्प्ले और दमदार बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें:- 6.58mm पतली बॉडी के साथ 6500mAh बैटरी वाला Huawei Mate 90 Air फोन लॉन्च, जाने फुल डीटेल्स
[…] यह भी पढ़ें:- Vivo X500 भारत में लॉन्च, 64MP Telephoto कैमरा, 12GB RAM और 50… […]
[…] Series’ को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया […]