6.58mm पतली बॉडी के साथ 6500mAh बैटरी वाला Huawei Mate 90 Air फोन लॉन्च, जाने फुल डीटेल्स

Huawei कंपनी ने चीन मार्केट में 6.58mm पतली बॉडी वाला Huawei Mate 90 Air फोन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर को काफी पसंद आएगा जो एक पतली बॉडी वाला स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे थे। फोन में 6500mAh बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा, Kirin 9020 चिपसेट और 12GB रैम के साथ पेश किया गया है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है कि इंडिया में फोन को कब लॉन्च किया जाएगा। फोन के फीचर्स और कीमत आगे पड़ सकते हैं।

Huawei Mate 90 Air फोन की कीमत

Huawei Mate 90 Air 5G फोन को चीन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है। मोबाइल को 12GB RAM+256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिस की चीन कीमत 4,999 युआन तकरीबन इंडिया के 69,600 रुपए बनते हैं। जबकि फोन के 12GB RAM+512GB स्टोरेज को चीन में 5,999 युआन लगभग इंडिया के 83,600 रुपए के साथ पेश किया गया है। फोन को चीन मार्केट से Obsidian Black, Rose Gold और Moon Silver कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हो।

Huawei Mate 90 Air मोबाइल में है OIS सेंसर

हुआवेई मेट 90 एयर फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा जो 12 मेगापिक्सल RYYB टेलीफोटो कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। फोन के कैमरे के साथ 3x ऑप्टिकल जूम और 30X डिजिटल जूम दिया गया है। फोन के सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो इसमें 10.7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei Mate 90 Air
Huawei Mate 90 Air/Photo Credit: Huawei

Huawei Mate 90 Air फोन के प्रोसेसर

Huawei Mate 90 Air मोबाइल में Kirin 9020 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को HarmonyOS 7.0 के साथ पेश किया गया है। हुआवेई का कहना है कि Mate 90 Air मोबाइल पिछले मॉडल Mate 70 Air फोन के मुकाबले 36% ज्यादा बेहतर मल्टी कोर प्रोसेसर के साथ आया है।

Huawei Mate 90 Air फोन के डिस्प्ले

हुआवेई मेट 90 एयर मोबाइल में 2760×1320 पिक्सल रेजोल्यूशन और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4000nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आया है। फोन 6.58mm पतली बॉडी के साथ लाया गया है।

Huawei Mate 90 Air
Huawei Mate 90 Air/Photo Credit: Huawei

Huawei Mate 90 Air फीचर्स

हुआवेई मेट 90 एयर 5G स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ब्रांड का कहना है, कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 30 घंटे तक ऑनलाइन टीवी सीरीज देख सकते हैं। वही फोन को जल्दी से चार्ज करने के लिए 66W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें Wi-fi 7+, NFC और Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जबकि इसमें IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखेगी।

Huawei Mate 90 Air फोन की खूबियां

  1. हुआवेई मेट 90 एयर फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह फोन सिर्फ 6.58mm पतली बॉडी के साथ लॉन्च हुआ है।
  2. इतनी पतली बॉडी होने के बावजूद भी है इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
  3. Huawei Mate 90 Air फोन में 7 इंच की जो आईडी डिस्प्ले दी गई है।

अगर आप एक पतला स्मार्टफोन खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आप Huawei Mate 90 Air फोन को खरीद सकते हो। वहीं अगर आप इंडिया से हैं तो आप Motorola Edge 70 फोन को ले सकते हैं इसमें 5000mAh की बैटरी और 5.99mm मोटा फोन है। वहीं अगर आप TECNO POVA Slim फोन को भी ले सकते हैं। यह फोन भी 5.8mm मोटी के साथ आता है और इसमें भी 5,160mAh की बैटरी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें:- Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च, ड्यूल 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले के साथ आया नया फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *