Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी बहुत जल्द इंडिया में iQOO 16 स्मार्टफोन को लाने वाली है। जिसकी माइक्रोसाइट अमेजॉन इंडिया पर लाई हो गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 10000 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले और 8400mAh की बैटरी हो सकती है। लेकिन अभी तक ब्रांड ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। लॉन्च डेट का आपको वेट करना होगा फोन के फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
अक्टूबर महीने में आयोजित हुए IMC 2026 में iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने कंफर्म कर दिया था कि iQOO 16 फोन को बहुत जल्द इंडिया में पेश किया जाएगा। लेकिन अब iQOO ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट अमेजॉन इंडिया पर लाइव कर दी है। जहां पर ‘कमिंग सुन’ लिखा दिखाई दे रहा है। यानी कि स्मार्टफोन को बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अभी तक ब्रांड ने इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया लेकिन माइक्रो साइड से कंफर्म हो गया है, कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा।
iQOO कंपनी ने चीन मार्केट में iQOO 16 5G फोन को पहले ही लॉन्च कर दिया था। अब इसी स्मार्टफोन को मलेशिया मार्केट में 8 दिसंबर को लॉन्च करेगी। इसके बाद हो सकता है, कि iQOO 16 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी जाए।
चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। वही ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है, कि इंडिया में भी इस फोन को किसी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। वही फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाने के लिए IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। वहीं चीन में फोन को LPDDR5X Ultra Pro RAM के साथ लाया गया था।
चाइना मॉडल के आधार पर फोन में 6.85 इंच की Samsung M16 OLED डिस्प्ले 1440× 3168 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दी गई है। फोन में 10000mAh की पिक ब्राइटनेस, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3300Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आती है। वही फोन में 8400mAh की बैटरी जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 100W का वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 40W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 फोन में 50 मेगापिक्सल का OminVision OV50Q प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 सेंसर वाला पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है।
आपको बता दे की ऊपर बताए गए सभी फीचर्स चीन मॉडल के दिए गए हैं। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 फोन के फीचर्स के साथ ही इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि फोन को ही फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन किन फीचर्स के साथ आएगा यह तो कंफर्म फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगा जिसके लिए आपको वेट करना होगा।
अगर आप एक शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा गेमिंग के लिए फोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो आप थोड़ा वेट करके iQOO 16 स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। क्योंकि इस फोन में शानदार बैटरी बैकअप और अच्छा कैमरा क्वालिटी के साथ शानदार डिस्प्ले दी जाएगी। फोन के असली फीचर्स और कीमत तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी। अगर आप iQOO 16 फोन का वेट नहीं करना चाहते हैं तो आप इंडिया में पहले से मौजूद Vivo X300 Pro और OPPO Find X10 स्मार्टफोन पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Vivo X500 Series कल होगी इंडिया में लॉन्च, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ और क्या मिलेगा नया, देखें फुल डीटेल्स