IPS LCD डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च! 7000mAh बैटरी के साथ Honor Choice T20 हुआ पेश

ऑनर कंपनी का नया 4G स्मार्टफोन Honor Choice T20 ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को एक बजट कीमत के साथ रूस मार्केट में उतारा गया है। ऑनर का यह नया फोन 7000mAh की शानदार बैटरी के साथ आता है। वही इस फोन को स्मूथ बनाने के लिए इसमें IPS LCD डिस्पले भी दी गई है। तो आइए नए Honor Choice T20 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Honor Choice T20 डिस्पले पैनल

नए लॉन्च हुए Honor Choice T20 फोन में 6.78 इंच की पंच होल IPS LCD डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। यह डिस्प्ले 600nits पिक ब्राइटनेस, 1576×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए इस 4G फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए कंपनी ने इस फोन में IP52 रेटिंग दी है।

Honor Choice T20
Honor Choice T20/Photo Credit: Honor

7000mAh की बड़ी बैटरी से है पावर्ड

Honor Choice T20 स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिल जाती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी केवल सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। ऑनर का यह फोन 12nm फैब्रिकेशंस पर बने Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

कैमरा फीचर्स और सॉफ्टवेयर

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऑनर चॉइस T20 स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वही बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा देखने को मिलता है। ऑनर के इस नए फोन में Android 16 Go Edition सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ है।

Honor Choice T20
Honor Choice T20/Photo Credit: Honor

कितनी है Honor Choice T20 की कीमत

Honor Choice T20 स्मार्टफोन रूस में लॉन्च हुआ है यह फोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसकी कीमत 11,999 रूबल तय की गई है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इस फोन की कीमत 13,000 रुपए रखी गई है। बात करें अगर फोन के कलर ऑप्शंस की तो यह फोन रशियन बाजार में Black Silver और Orange कलर में उपलब्ध होगा।

Honor Choice T20 किन यूजर्स के लिए होगा खास

ऑनर चॉइस T20 स्मार्टफोन ऑन यूजर्स के लिए एक खास विकल्प हो सकता है जो यूजर्स 12,000 रुपए से 15,000 रुपए की रेंज में एक एंट्री लेवल फोन ढूंढ रहे हैं। क्योंकि यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है वहीं इसकी बैटरी केवल सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है। अगर आप लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम रिल्स देखते हैं तो फोन लंबे बैटरी बैकअप और बजट रेंज की वजह से आपको आकर्षित कर सकता है।

हालांकि ऑनर कंपनी ने अभी तक Honor Choice T20 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। लेकिन अगर यह फोन भारतीय मार्केट में पेश होता है तो यह Motorola G37 Power स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है जो 12 हजार से 15 हजार की रेंज में 7000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा इस रेंज में आप Ai+ Nova 2 Neo 5G, boltt ACE 5G और MIVI One 5G जैसे विकल्प भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Vivo X500 भारत में लॉन्च, 64MP Telephoto कैमरा, 12GB RAM और 50MP Selfie कैमरा के साथ आया नया 5G फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *