8GB RAM, 6500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Vivo Y6t 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Vivo कंपनी ने चीन में अपना सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo Y6t 5G को आज लॉन्च कर दिया है, वीवो ने इस 5G स्मार्टफोन को उन यूजर्स के लिए उतारा है, जो काफी कम कीमत में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, वीवो ने वीवो Y6t 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जैन 2 चिपसेट का उपयोग किया है, इसके अलावा इसमें 8GB रैम का सपोर्ट और 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है। Vivo Y6t 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और सेल के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo Y6t 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: वीवो Y6t 5G स्मार्टफोन में 6.74 इंच की Full HD+ LCD वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, इसकी स्क्रीन के साथ 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 260PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है।

Vivo Y6t 5G
Vivo Y6t 5G/Photo Credit: Vivo

प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर काम करता है, जो OriginOS 6.0 पर आधारित है।

प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा इसके बाग पैनल पर आपको AI लेंस दिया जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है।

बैटरी: अगर इसके बैटरी परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसमें 6500mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 5 साल के हेल्थ सपोर्ट के साथ आती है, इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, इसके अलावा स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट कर लेता है।

अन्य फीचर्स: Vivo Y6t 5G मैं आपको FM, Bluetooth 5.2, OTG, Wi-Fi और Infrared सेंसर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, इस वो 5G स्मार्टफोन को Military-Grade सर्टिफिकेशन के साथ लाया गया है, जो वीवो Y6t 5G स्मार्टफोन को टूटने से बचाता है।

Vivo Y6t 5G
Vivo Y6t 5G/Photo Credit: Vivo

Vivo Y6t 5G कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo Y6t 5G स्मार्टफोन को चाइना मार्केट में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1699 युआन रखी गई है जो इंडिया के 23,299 रुपए के तकरीबन होते हैं, जबकि 6GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 1899 युआन मैं लाया गया है, जो तकरीबन इंडिया के 26,000 रुपए होते हैं,

इसका सबसे बड़ा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है जिसकी चाइना कीमत 1899 युआन रखी गई है, जो इंडिया के 26,000 रुपए के तकरीबन होते हैं, इस फोन को चीन में व्हाइट ब्लू और ब्लैक कलर के साथ लाया गया है, चीन में इसकी पहली सेल 27 अप्रैल को शुरू होने वाली है।

Also Read:- Redmi A7 और Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन इंडिया में हुई लॉन्च, मिलेगी 6300mAh की बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *