Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी का आगामी स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है, ओप्पो का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल तेल फोटो कैमरे के साथ 21 अप्रैल को चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है इसके साथ ही इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो गया है जिनके बारे में हम आगे जाने वाले हैं।
OPPO कंपनी ने ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी है, जबकि OPPO Find X9 Ultra स्मार्टफोन 21 अप्रैल 2026 को चीन के मार्केट और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। अगर आप इस समय इस ओप्पो स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करते हैं तो कंपनी आपको मुफ्त गिफ्ट जीतने का मौका दे रही है।
ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया जाएगा जिसमें Rongsha Ganyon, Tundra और Polar Glaciers कलर ऑप्शन शामिल होने वाले हैं, स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह फोन चार वेरिएंट में आने वाला है, जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज, 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज दिया जाएगा।

डिस्प्ले: ओप्पो फाइंड x9 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में 6.82 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जो 1440×3120 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस के साथ आने वाली है।
प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा के लिए इसमें IP66+IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट का उपयोग किया जा सकता है।
प्राइमरी कैमरा: अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 10x जम के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने वाले हैं।
सेल्फी कैमरा: इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात की जाए तो उसके अंदर आपको 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7050mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Also Read:- 50MP सेल्फी कैमरा और Dual बैटरी सपोर्ट के साथ जल्द लॉन्च होगा Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन