कल लॉन्च होगा 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरे वाला Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन, पहले ही जान लें कैसे होंगे फीचर्स

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि रेडमी कंपनी कल यानी 13 अप्रैल को भारतीय बाजार में अपना नया Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात है कि इसमें 6300mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिलेगी और साथ ही शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया जाएगा। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Redmi A7 Pro 5G में मिलने वाले फीचर्स

डिस्प्ले: अपकमिंग रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच का सबसे बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। साथ ही फोन में श्यओमी हाइपर आईलैंड भी होगा जो नोटिफिकेशन के हिसाब से साइज को छोटा बड़ा करेगा।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है लेकिन इतना बताया गया है कि इस फोन में ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर दिया जाएगा जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर वर्क करेगा।

प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

सेल्फी कैमरा: हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन के फ्रंट कैमरे के बारे में कोई डिटेल शेयर नहीं किया है।

बैटरी: Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जो काफी लंबे समय तक चलने में सक्षम रहेगी।

अन्य फीचर्स: इस अपकमिंग फोन में Circle to Search और इनबिल्ट Gemini वॉइस असिस्टेंट जैसे AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G/Photo Credit: Redmi

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च डेट और कीमत

Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में कल यानी 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को “King of Power & Style” टैगलाइन के साथ टीज कर रही है। इस अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट भी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर लाई हो चुकी है जहां यह फोन ऑरेंज कलर में नजर आ रहा है। हालांकि अभी कंपनी ने इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह फोन एक बजट कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Also Read:- एक्सटेंडर किट के साथ मई में लॉन्च होने जा रहा है Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन, फीचर्स के साथ कलर ऑप्शंस भी आए सामने

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *