Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हॉनर कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन Honor 600 और 600 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन के मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही Winfuture.de ने एक रिपोर्ट शेर की है जिसमें Honor 600 और 600 Pro स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस और लीक हुए रेंडर्स की डिटेल सामने आई है। तो चलिए इनके बारे में डिटेल से जानते हैं।
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो स्माटफोन में 6.57 इंच की डिस्प्ले मिलने की संभावना है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2728×1264 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। Honor 600 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि Honor 600 प्रो स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 Elite V चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।
ऐसा बताया जा रहा है कि Honor 600 और 600 Pro स्मार्टफोन के यूरोपीय वेरिएंट में 6400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि इनके चीनी वेरिएंट में 9000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है। वहीं इन्हें तेजी से चार्ज करने के लिए ऑनर 600 फोन में 60W चार्जिंग सपोर्ट और ऑनर 600 प्रो मॉडल में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
बात करें अगर इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इनमें बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। लेकिन प्रो मॉडल में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया जा सकता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इन दोनों स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।
Honor 600 फोन में 8GB रैम के साथ 256 जीबी और 500 12gb स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है जबकि 600 Pro में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। वही अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6E या Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 या 6.4, इंफ्रारेड ब्लास्टर और NFC जैसी सुविधा मिल सकती है।

अफवाहों की माने तो Honor 600 स्मार्टफोन की ग्लोबल मार्केट में शुरुआती कीमत €400 यानी लगभग 43,680 रुपए जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत €530 यानी लगभग 57,800 रुपए रखी जा सकती है। वही Honor 600 Pro स्मार्टफोन के 512GB मॉडल की कीमत €630 यानी लगभग 68,800 रुपए रखी जा सकती है। यह दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्डन वाइट और ऑरेंज जैसे कलर ऑप्शंस के साथ आ सकते हैं।
Also Read:- कल लॉन्च होगा 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरे वाला Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन, पहले ही जान लें कैसे होंगे फीचर्स