Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Ai+ ने भारतीय बाजार में अपना एक नया टैबलेट लॉन्च किया है जिसका नाम Ai+ Pulse Tab रखा गया है। कंपनी ने इस टैबलेट को खास तौर पर एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। कंपनी ने इस टैबलेट में 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी है जो लंबे समय तक चलने में सक्षम रहती है। लेकिन जबरदस्त फीचर्स के बाद भी कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत काफी कम रखी है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।
डिस्प्ले: इस नए टैबलेट में 10.95 इंच की FHD+ रेजोल्यूशन वाली IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 400 nits ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस टैबलेट में क्वॉड स्पीकर्स मौजूद है जो मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं।
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस टैबलेट के कैमरा सेटअप की तो इसमें बैक पैनल पर शानदार फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस Ai+ Pulse Tab मैं फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
प्रोसेसर: कंपनी ने इस टैबलेट में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर वर्क करता है।
बैटरी: Ai+ Pulse Tab मैं पावर सप्लाई के लिए 8000mAh की पावरफुल बैटरी लगाई गई है जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
अन्य फीचर्स: इस टैबलेट के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Wi-Fi कनेक्टिविटी की सुविधा भी देखने को मिल जाती है हालांकि इसमें Sim स्लॉट का सपोर्ट आपको नहीं दिया गया है।

Ai+ Pulse Tab कि भारतीय बाजार में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। इस टैबलेट की खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए मई में शुरू होगी।