Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रेडमी कंपनी अपने यूजर्स के लिए भारतीय बाजार में एक और बजट 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसको लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। ब्रांड ने Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां से इस फोन की लॉन्चिंग डेट के साथ-साथ कई मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। तो चलिए इस डिटेल के साथ जानते हैं।
रेडमी कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन को “King of Power & Style” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। टीजर पोस्ट के मुताबिक रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन में ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर देने वाली है हालांकि प्रोसेसर का नाम अभी नहीं बताया गया है।

इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन की डिजाइन की बात करें तो टीजर पोस्ट के अनुसार इस फोन को डुएल-टोन फिनिश दी जा सकती है। वही यह फोन टीजर पोस्ट में ऑरेंज बैक पैनल के साथ सिल्वर टोन साइट्स में दिखाई दे रहा है जो काफी प्रीमियम लग रहा है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।
Amazon माइक्रोसाइट से इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह फोन 6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक देने वाला है। हालांकि कंपनी ने इस फोन में मिलने वाले प्रोसेसर का अभी जिक्र नहीं किया है लेकिन टीजर पोस्ट में ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर वर्क करेगा। इसके साथ ही इस फोन में Circle to Search और Google Gemini जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
बात करें अगर अपकमिंग रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में रेडमी कंपनी बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल का ड्यूल AI कैमरा सेटअप देने वाली है। रेडमी कंपनी का यह 5G फोन उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।
Also Read:- OPPO A6c 4G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Unisoc T7250 प्रोसेसर से है लैस