एक्सटेंडर किट के साथ मई में लॉन्च होने जा रहा है Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन, फीचर्स के साथ कलर ऑप्शंस भी आए सामने

वीवो कंपनी अपने नए 5G फोन Vivo X300 FE 5G को इसी साल मई महीने में लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन के रेंडर्स लीक होना शुरू हो चुके हैं। यह फोन 6500mAh की पावरफुल बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च हो सकता है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग फोन का कैमरा हार्डवेयर Vivo X200 FE 5G स्मार्टफोन के जैसा ही होने वाला है। इसके अलावा इस अपकमिंग फोन के कलर ऑप्शंस की डिटेल भी सामने आ चुकी है। तो चलिए इस हम डिटेल से जानते हैं।

Vivo X300 FE 5G Launch Date

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर टिपस्टर संजू चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक वीवो कंपनी का यह 5G फोन एक्सटेंडर किट के साथ इसी साल मई महीने में लॉन्च होने जा रहा है। लीक हुई डीटेल्स की माने तो इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन का कैमरा हार्डवेयर Vivo X200 FE 5G के जैसा ही होने वाला है। यह फोन ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च हो सकता है।

Vivo X300 FE 5G लीक स्पेसिफिकेशंस

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो अपकमिंग वीवो एक्स300 5G स्मार्टफोन में 6.31 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो की 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है जिससे यह फोन धूल मिट्टी और पानी में गिरने से भी खराब नहीं होगा।

बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की तो इस फोन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। वही इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।

अपकमिंग Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रेगन 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। वही इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

Also Read:- 8500mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन, लीक हुए फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *