Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटोरोला कंपनी का भारतीय मार्केट में दो जबरदस्त स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लेकर आ रही है। ब्रांड ने इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी ऑफीशियली कंफर्म कर दिया। मोटोरोला के इन दोनों स्माटफोनों को 19 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोंस शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छी बैटरी बैकअप के साथ आने वाले हैं, स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से नीचे जान सकते हैं।
मोटोरोला कंपनी ने मोटो G37 5G और मोटो G37 पावर 5जी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया, कंपनी की तरफ से मोटो G37 5G और मोटो G37 पावर 5G स्माटफोनों को भारतीय मार्केट में 19 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने इन दोनों स्माटफोनों के प्रोडक्ट भेज भी फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिए हैं।
मोटो G37 5G और मोटो G37 पावर 5G स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही 5G स्मार्टफोन MediaTak Dimensity 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले हैं। जिसमें LPDDR4X RAM के साथ UFS 2.2 स्टोरेज दिया जाएगा।
दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाएगा। मोटो G37 5G और मोटो G37 पावर 5G स्माटफोनों को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया जाएगा जो Hello UI के साथ मिलकर काम करेंगे। स्मार्टफोन में 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 1 साल का OS अपडेट भी दिया जाएगा।
दोनों स्मार्टफोन में एक ही अंतर है, वह ईनकी बैटरी का मोटो G37 5G स्मार्टफोन को 5200mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लाया जाएगा। जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 20W का चार्जिंग सपोर्ट और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं मोटो G37 पावर 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000 मैच की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट और 30W का चार्ज सपोर्ट के साथ आने वाली है।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले लीक हुई 7025mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले OPPO Find X9s स्मार्टफोन की कीमत