Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ रिवील, 10000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च

वीवो कंपनी अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर ज्यादा फोकस कर रही है कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना Vivo T5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें 9020mAh की बैटरी दी गई है। वहीं अब कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro लेकर आ रही है जिसमें 10000mAh की शक्तिशाली बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन का टीजर जारी कर दिया है जिससे इस फोन की कई डिटेल सामने आई है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानता है।

Vivo Y600 Pro लॉन्च डेट

वीवो कंपनी ने माइक्रो ब्लॉगिंगसाइट Weibo पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। कंपनी की ओर से यह कंफर्म कर दिया गया है कि वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 10000mAh से बड़ी बैटरी दी जाएगी। हालांकि कंपनी ने इसकी कैपेसिटी अभी सटीक तौर पर नहीं बताई है। इस वीवो स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इस फोन को मई महीने में पेश किया जा सकता है।

Vivo Y600 Pro डिजाइन

वीवो कंपनी ने Weibo पर Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन की टीजर इमेज भी रिवील की है यह फोन पर्पल कलर में नजर आया है। टीजर इमेज में अपकमिंग वीवो वाई600 स्मार्टफोन का बैक पैनल साफ दिखाई दे रहा है जिसमें सर्कुलर कैमरा माड्यूल को गोल्डन एक्सचेंज से सजाया गया है। कैमरा माड्यूल के के बाहर एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दिखाई दे रही है।

Vivo Y600 Pro
Vivo Y600 Pro/Photo Credit: Vivo

Vivo Y600 Pro स्पेसिफिकेशंस

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस पुराने मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। इस अपकमिंग फोन में पुराने मॉडल की तरह ही 6.67 इंच की OLED डिस्पले दी जा सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। पिछले मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया था लेकिन इस बार कंपनी इस फोन में नया प्रोसेसर दे सकती है।

इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है वही इसमें Aspherical लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। ली कोई रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन को 10000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

Vivo Y600 Pro कीमत

हालांकि कंपनी ने Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर अभी कोई डिटेल शेयर नहीं की है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि वीवो कंपनी इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च करने वाली है इसके बाद यह फोन अन्य मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। वहीं इसकी कीमत को लेकर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 1,799 युआन यानी लगभग 24 हजार रुपए की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

Also Read:- 8GB रैम और Dimensity 7400 चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 6 Lite, डीटेल्स हुई लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *