Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वनप्लस ने कुछ दिनों पहले ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपना OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है जिसका नाम OnePlus Nord CE 6 Lite होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डीटेल्स सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर लिस्ट हुई है जिससे इस फोन के प्रोसेसर समेत कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। तो चलिए इस हम डिटेल से जानते हैं।
OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर मॉडल नंबर CPH2943 के साथ स्पॉट किया गया है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर यह जानकारी शेयर की है और दावा किया है कि OnePlus Nord CE 6 के साथ OnePlus Nord CE 6 Lite को भी लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर के मुताबिक अगले महीने में यह दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकते हैं।
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक OnePlus Nord CE 6 Lite 5G smartphone mein MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। Geekbench पर इस वनप्लस स्माटफोन ने सिंगल-कोर में 1,068 स्कोर प्राप्त किया है वही मल्टी-कोर में 2,953 स्कोर हासिल किए हैं। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 8GB रैम दी जा सकती है और यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा।
हालांकि अभी तक अपकमिंग OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन के डिस्पले कैमरा फीचर्स और बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में 6.7 इंच की LCD डिस्पले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। वही फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
Also Read:- Tecno Pop X 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, IP64 Pro रेटिंग और 6500mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च