12GB RAM, 9020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन

आखिरकार Vivo कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया सबसे बड़ी बैटरी वाला Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन। वीवो का यह पावरफुल स्मार्टफोन 9020mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। वीवो ने यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जो काफी कम कीमत में अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, चलिए वीवो T5 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, उपलब्धता और कीमत के बारे में जानते हैं।

Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹29,999
8GB+256GB₹33,999
12GB+256GB₹39,999

वीवो T5 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ उतर गया है, जिसमें 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 33,999 रुपए और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

वीवो टी5 प्रो स्मार्टफोन को Glacier Blue और Cosmic Black कलर ऑप्शन के साथ 21 अप्रैल से खरीदा जा सकता है, इस फोन पर आपको बैंक ऑफर भी दिया जाता है, बस आपको इसका पेमेंट करते टाइम Axis, SBI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना है और आपको 3000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Vivo T5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo T5 Pro 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच, 2160Hz PVM
बैटरी9020mAh, 90W
ओएसAndroid 16
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7s Gen 4
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP

डिस्प्ले: वीवो टी5 प्रो 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन और 2160Hz PVM डिमिंग के साथ 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।

Vivo T5 Pro 5G
Vivo T5 Pro 5G/Photo Credit: Vivo

प्रोसेसर: इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन Android 16 के साथ मार्केट में लॉन्च हुआ है जो Origin OS 6.0 पर रन करता है।

प्राइमरी कैमरा: Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 सेंसर f/1.79 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला लेंस दिया गया है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है।

बैटरी: उसके बैटरी की बात करें तो इस में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला Vivo 5G स्मार्टफोन हो गया है, इसकी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

अन्य फीचर्स: वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के अंदर आपको इन डिस्पले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, धूल मिट्टी और डेस्ट से बचने के लिए इसमें IP68, IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसके अलावा इसमें OTG, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।

Also Read:- OnePlus Ace 6 Ultra का डिजाइन हुआ ऑफीशियली रिवील, 8500mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *