Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Redmi कंपनी भी अब मार्केट में Note 17 Pro सीरीज ला रही है, जिसमें Redmi Note 17 Pro+ और Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन को शामिल किया गया है, इस सीरीज के स्मार्टफोन में आपको 10000mAh की बाहुबली बैटरी देखने को मिलने वाली है, इससे पहले भारतीय मार्केट में Realme कंपनी ने 10000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, इसके अलावा इस सीरीज में आपको 200 मेगापिक्सल का कैमरा भी देखने को मिलने वाला है, चलिए स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं।
रेडमी कंपनी की इस आगामी Note 17 Pro series की डिटेल्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Tech Home के द्वारा साझा की गई है, जिसमें रेडमी कंपनी की अपकमिंग Note 17 Pro सीरीज के बारे में बताया गया है, लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन कॉफी प्रीमियर होगा। इस फोन को मेटल प्रेम पर तैयार किया जा सकता है।
टिप्स्टर टेक होम के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Redmi Note 17 Pro+ और Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ LTPS फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है, बात की जाए इसके प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी द्वारा MediaTek Dimensity चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी स्क्रीन पर आपको ऑप्टिकल इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
लीग रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 17 Pro+ और Note 17 Pro Max स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की संभावना है, जो HPE सेंसर सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्माटफोनों को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा के लिए इसमें IP68/IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जा सकती है।
Note 17 Pro सीरीज की खास बात यह है, कि इसमें आपको 10000mAh की बड़ी शक्तिशाली बैटरी दी जाने वाली है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। अगर यह लिक रिपोर्ट एकदम सही है, तो 10000mAh बैटरी वाला रेडमी का पहला स्मार्टफोन होने वाला है।
Also Read:- Vivo Y600 Pro स्मार्टफोन का डिजाइन हुआ रिवील, 10000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च