Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo अपना एक और फोल्डेबल स्माटफोन लेकर आ रही है जिसे Vivo X Fold 6 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Vivo X Fold 5 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। इस अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन के मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही इसके फुल स्पेसिफिकेशंस सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। लीक के अनुसार यह फोन 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर Anvin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर अपकमिंग Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। टिपस्टर के मुताबिक वो के इस फोल्डेबल स्माटफोन में UTG के साथ 8.03 इंच की फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले दी जा सकती है जो 2K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। वहीं इस फोन की कवर डिस्प्ले 6.53 इंच की हो सकती है जो OLED पैनल पर बनी होगी।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ मिलकर काम कर सकता है। धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए वीवो कंपनी के इस फोल्डेबल फोन में IP58 और IP59 रेटिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है। यही रेटिंग पिछले मॉडल Vivo X Fold 5 में भी दी गई थी।

बात करें अगर इस फोल्डेबल फोन के कैमरा सेटअप की तो टिपस्टर के अनुसार यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट और इंटरनल साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
पावर बैकअप के लिए Vivo X Fold 6 अपकमिंग फोन में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रहने वाली है। हालांकि इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है लेकिन जल्द ही यह फोन मार्केट में लॉन्च हो सकता है। अगर लीक हुई डिटेल्स सही साबित होती है तो यह फोन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही Vivo X300 FE की बॉक्स MRP हुई लीक, स्टोरेज वेरिएंट के साथ मॉडल नंबर की भी हुई पुष्टि