Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Honor ने अपने लाइनअप को आगे बढ़ते हुए चीन मार्केट में नया 5G स्मार्टफोन Honor X70 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। आपको बताते चलें कि 22 जून को Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन भी लॉन्च होने वाला है। ऑनर का यह नया मॉडल शानदार कैमरा क्वालिटी, अच्छा बैटरी बैकअप और शानदार डिजाइन के साथ पेश हुआ है। ऑनर X70 प्रो मैक्स फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स की जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।
ऑनर X70 प्रो मैक्स 5G को 1200×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.79 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, इसकी डिस्प्ले 1.5K अल्ट्रा HD AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। यह स्क्रीन 6000 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ आती है, यानी की तेज धूप में भी स्क्रीन विजिबिलिटी काफी अच्छी रहने वाली है।
इसमें DCI -P3 कलर सपोर्ट दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 3840Hz PWM डिमिंग, मल्टी टच सपोर्ट,120Hz रिफ्रेश रेट और EYE Protection दिया जाता है जो आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए एल्यूमिनोसिलिकेट ग्लास दिया गया है। फोन की स्क्रीन गीली होने के बाद भी फोन की टच अच्छी तरह से काम करती है।

फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm पर आधारित Snapdragon 6 Gen 4 Enhanced Edition ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है। वही ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 810 मिलने वाला है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MagicOS 10.0 पर लाया गया है।
Honor X70 Pro Max फोन की बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया जाता है, फोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन के बैक कैमरे से 4K वीडियो आसानी से रिकॉर्ड की जा सकती है। फोन का कैमरा अधिकतम 8192×6144 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट कर सकता है। फोन में 10x डिजिटल जूम मिल जाता है।
फोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया जाता है। फ्रंट कैमरे से फोटोग्राफी के लिए 2520×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है। इसमें सेल्फी मिररिंग, टाइमर शूटिंग, वायरमार्क, इस्माइल कैप्चर और लाइव फोटो जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।
ऑनर X70 प्रो मैक्स की सबसे बड़ी खासियत फोन में मिलने वाली 8560mAh की बड़ी बैटरी है। इसकी बैटरी लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी है, जिनको जल्दी चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर दिया गया है जिससे आप अन्य किसी स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं।
ऑनर X70 प्रो मैक्स में मिलने वाली बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि स्मार्टफोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 15 घंटे वीडियो कॉल, 14 घंटे तक गेम प्ले और 27 घंटे तक शॉर्ट वीडियो आसानी से देखी जा सकती है।
फोन में IP66, IP68, IP69, IP69K वॉटर रेजिस्टेंट मिल जाता है जो फोन की पानी और मिट्टी से सुरक्षा करता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 6 मीटर गहरी पानी में 24 घंटे तक डुबोया जाए तो भी स्मार्टफोन खराब नहीं होगा।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में वाई-फाई 6, Bluetooth 5.2, 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ड्यूल-सिम के साथ इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। जो स्मार्टफोन की सुरक्षा करता है।
ब्रांड ने Honor X70 Pro Max फोन को दो वेरिएंट के साथ चीन में लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 1,999 युआन लगभग 27,940 रुपए रखी गई है। वहीं इसके टॉप वैरियंट 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 2,399 युआन तकरीबन इंडिया के 33,530 रुपए के साथ लॉन्च किया गया है। फोन को Bamboo Green, Phantom Purple, Sunburst Gold और Phantom Night Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- 200MP Dual कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OPPO Find X10 Pro, लॉन्च से पहले डिटेल्स हुई लीक