Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

टेक्नो कंपनी ने अभी तक मार्केट में Spark 50 सीरीज के Tecno Spark 50 5G और Spark 50 4G लॉन्च किए थे लेकिन कंपनी ने अब इसका ‘प्रो’ वर्जन Tecno Spark 50 Pro को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। आपको बता दे की कंपनी ने टेकनो स्पार्क 50 4G को ऑफीशियली अनाउंस किया है। इसमें 6000mAh की तगड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलने वाला है। फोन के अन्य फीचर्स के की जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark 50 Pro स्मार्टफोन काफी हद तक iPhone 17 प्रो जैसा दिखाई देता है। फोन के बैक कैमरे का डिजाइन एप्पल के आईफोन 17 प्रो जैसा दिखाई दे रहा है। इसमें बैक पैनल पर दो कैमरा माड्यूल दिए गए हैं इसके अलावा इसमें एक डमी सेंसर भी मिल जाता है।
टेकनो स्पार्क 50 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, इसके डिस्प्ले IPS LCD पैनल पर बनी HD डिस्पले है। यह एक पंच होल डिस्पले है, जो काफी स्मूद चलती है। फोन को Dynamic Orange, Cloud White, Ink Black, Midnight Blue और Titanium Grey कलर के साथ लाया गया है।
टेकनो स्पार्क 50 4G को MediaTak Helio G100 Ultimate चिपसेट के साथ लाया गया है। इसका प्रोसेसर 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशंस पर बेस्ट ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। टेक्नो कंपनी ने दावा किया है कि इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 5 लाख से भी अधिक का AnTuTu Score प्राप्त किया है। कंपनी इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लेकर आई जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करेगा।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT600 सेंसर 1/1.95 इंच का दिया गया है। इसमें AI सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है। फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।
टेकनो स्पार्क 50 प्रो 4G में कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी के साथ पेश किया है। आपको बता दे की टेक्नो कंपनी कुछ मार्केट में Tecno Spark 50 Pro मोबाइल को 5600mAh की ड्यूल कॉल बैटरी के साथ बेचने वाली है जबकि कुछ मार्केट में 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बेचा जाएगा। बैटरी की 6 साल हेल्थ दी गई है। बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 60W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।
टेक्नो ब्रांड ने दावा किया है कि Tecno Spark 50 Pro फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इससे आप 43.06 घंटे वॉइस कॉल, 8.49 घंटे PUBG गेम, 13.99 घंटे यूट्यूब वीडियो और 9.54 घंटे टिकटोक चला सकते हैं।

टेक्नो कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है, कि जून के लास्ट में या जुलाई के शुरुआत में फोन की कीमत और सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। जैसे ही फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी आएगी वैसे ही आपको एक नए आर्टिकल के द्वारा जानकारी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- 5000 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च होगा Vivo का मुड़ने वाला Vivo X Fold 6, डिजाइन और लॉन्च डेट हुई कंफर्म