Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो अपने होम मार्केट चीन में Vivo S70 Series लेकर आ रही है। इस सीरीज में दो नए 5G स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इसमें Vivo S70 और Vivo S70 Pro फोन पेश होंगे। वीवो कंपनी अपने शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए काफी जानी जाती है। उम्मीद है कि इस सीरीज में भी वीवो काफी शानदार कैमरा देगी। वीवो S70 सीरीज को वीवो S60 सीरीज का सक्सेस वर्जन माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में Vivo V90 Pro के नाम से लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की लॉन्च डेट और लीक फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो कंपनी ने कंफर्म कर दिया है, कि अगले महीने दिसंबर में वीवो S70 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर वीवो S70 सीरीज को लिस्ट किया है, जहां से आप प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, प्री-ऑर्डर 23 नवंबर से ही शुरू हो गए हैं। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आज ही प्री ऑर्डर कर सकते हैं।
हाल ही में लीक फीचर्स के मुताबिक फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की LTPS OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। आपको बता दे कि पिछले मॉडल वीवो S60 में भी यही डिस्प्ले दी गई थी। वही अभी तक फोन की रिफ्रेश रेट और पिक ब्राइटनेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वही फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी जिसको 90W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। इसमें IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखेगी।
फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है वहीं इसमें आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Sony LYT-610 लेन्स वाला 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा हो सकता है। वही फोन के सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। आपको बता दे की इससे पिछले मॉडल S60 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था लेकिन इस मॉडल में 64 मेगापिक्सल का टेलीफोन कैमरा दिया जाएगा। यानी कि फोन के कैमरे पर आपको अपग्रेड देखने को मिलेगा।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ले जा सकता है। इससे पिछले वाले मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 वाला प्रोसेसर दिया गया था। यानी कि इस वाली मॉडल में जनरेशन 4 दिया जाएगा। यानी की परफॉर्मेंस के मामले में फोन में सुधार देखने को मिलने वाला है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक वीवो V70 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ टेलीफोटो एक्सटेंडर किट सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे पहले टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी खुलासा किया था कि वीवो S70 सीरीज के लिए कंपनी प्रोफेशनल फ्लैस पोर्टल किट लेकर आने वाली है। इससे यह फायदा होगा कि जब आप कम रोशनी में भी फोटो क्लिक करेंगे तो आपको अच्छी लाइटिंग के साथ फोटो क्लिक कर सकते हैं। यह उनके लिए खास होगा जो पोटेंट कैप्चर करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा इस सीरीज में नए लाइव फोटो फीचर्स भी आ सकते हैं।
फिलहाल वीवो कंपनी ने Vivo S70 Series की लॉन्च की घोषणा कर दी है लेकिन फोन के आधिकारिक फीचर्स और लॉन्च डेट का वेट करना होगा।

Vivo S70 Series के दोनों स्मार्टफोन का मुकाबला पिछले महीने लॉन्च हुए OPPO Reno 17 सीरीज से होने वाला है। क्योंकि ओप्पो रेनो 17 सीरीज में creative live photo फीचर्स दिए गए हैं। वही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर, 8000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिए गए हैं। वही इसमें कैमरा क्वालिटी काफी शानदार दी गई है और नए-नए फीचर्स दिए गए हैं इससे उम्मीद लगा रहे हैं कि अपकमिंग वीवो S70 सीरीज में भी इसी प्रकार के कैमरा क्वालिटी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- Realme 17 Pro Series की बैटरी और कैमरा डीटेल्स लीक, 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री
[…] […]