Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Motorola ने अपना किफायती स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन ‘Edge 70’ सीरीज का पांचवा मॉडल है। इससे पहले मोटोरोला ने इसके चार वेरिएंट Motorola Edge 70 Pro, Edge 70 MAX, Edge 70 Pro Plus और Edge 70 Fusion को लॉन्च किया था। इस लॉन्च हुए फोन के साथ 7000mAh की बैटरी और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन आगे देख सकते हैं।
मोटोरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसकी इंडियन कीमत 40,999 रुपए रखी गई है। फोन की सेल 1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। फोन को Deep Green, Light Pink, Light Green और Light Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, मोटरोला की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। साथी फोन पर ₹3000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जाएगा यह ऑफर 1 तारीख से 10 दिसंबर तक चलेगा।
मोटरोला एज 70 Neo 5G फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसकी डिस्प्ले Extreme AMOLED पैनल पर बनी पंच होल स्क्रीन है। स्क्रीन के साथ 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन की स्क्रीन HDR10+ को भी सपोर्ट करता है।
मोटोरोला के इसने 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में गेमिंग के दौरान होने वाले हिट को कम करने के लिए 4466mm स्क्वायर वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आया है। वही फोन में LPDDR5X RAM का सपोर्ट मिल जाता है। मोटोरोला ने इस फोन को Android 16 पर लेकर आई है। इसमें 3 साल की अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी।
वही फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला एज 70 Neo 5G फोन में एलईडी फ्लैशलाइट वाला 50MP का Sony Lytia 710 OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है। वहीं इसमें 2MP का f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो Vision कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3-इन -1 light Sensor भी दिया गया है। फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है।
फोन के बैटरी की बात की जाए तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसको चार्ज करने के लिए 45W का टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। वही कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर स्मार्टफोन 53 घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है।
वही फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 6E, NFC और Google Gemini वॉइस कंट्रोल भी दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है जिससे आप फोन को लॉक अनलॉक कर सकते हो।

मोटोरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन का मुकाबला भारत में पहले से पेश OPPO F35 से होगा क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वही POCO X8 Power फोन में भी 10000mAh की बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा इसका मुकाबला Vivo S2 फोन से भी होगा। इसमें भी शानदार कैमरा क्वालिटी अच्छा बैटरी बैकअप दिया गया है इसके अलावा Curved AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। इन फोन की भी कीमत लगभग मोटोरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन के बराबर ही है।
अगर आप Motorola Edge 70 Neo स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इसी कीमत पर Vivo S2 और OPPO F35 5G स्मार्टफोन को भी ले सकते हैं। वैसे तो मोटोरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने काफी अच्छे फीचर्स दिए हैं। वैसे 40,000 रुपए की कीमत में मोटोरोला के इस फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz Curved AMOLED स्क्रीन मिल जाती है जो काफी बेहतरीन है। अगर आप इसको खरीदने हैं तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा।
यह भी पढ़ें:- 50MP सेल्फी कैमरा और AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ 9000mAh बैटरी वाला 5G फोन Honor 700 Pro
[…] यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट,… […]