Vivo S70 Pro फोन में मिलेगी 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक

Vivo कंपनी अब मार्केट में S-Series का नया स्मार्टफोन Vivo S70 Pro लाने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मशहूर X पर Debayan Roy ने फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। Debayan Roy के अनुसार वीवो S70 प्रो फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। लेकिन फोन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। नहीं कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन में यही फीचर्स दिए जाएंगे। इसलिए फोन की सभी डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S70 Pro स्मार्टफोन के लीक फीचर्स

Debayan Roy के मुताबिक स्मार्टफोन को मार्केट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। वही स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीकी इस्तेमाल की जा सकती है।

लिक रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल में 6.59 इंच का बड़ा LTOS डिस्प्ले हो सकता है। जो OLED पैनल पर बना स्क्रीन होगा। इसमें 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन मिल जाएगा। वही स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग इस्तेमाल की जा सकती है।

फोन में मिलेगा 200MP का कैमरा

Vivo S70 Pro 5G हैंडसेट की बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाए गए हैं। इस फोन के अंदर आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जबकि इसमें आपको 64 मेगापिक्सल का Sony LYT-610 OIS सपोर्ट वाला टेली फोटो कैमरा मिल जाएगा। जबकि आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जा सकता है। वही फोन से सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉल करने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट पर हो सकता है।

फोन में 200mm टेली कनवर्टर दिया जा सकता है। इससे यह फायदा होगा कि यूजर कैमरे की अधिक जूम का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन अभी तक कंपनी ने किसी भी चीज का कोई भी खुलासा नहीं किया है इसीलिए फोन की असली फीचर्स आने के लिए आपको थोड़ा वेट करना होगा।

ग्लोबल मार्केट में Vivo V90 Pro के नाम से हो सकता है लॉन्च

Debayan Roy के मुताबिक Vivo S70 Pro 5G को चीन से बाहर कुछ मार्केट में Vivo V90 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक वीवो कंपनी चीन मार्केट में S सीरीज की स्मार्टफोन और ग्लोबल मार्केट में V सीरीज के स्मार्टफोन ही लॉन्च करती आ रही है। तो ऐसा लगता है कि वीवो S70 प्रो 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में वीवो V90 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि कौन सा स्मार्टफोन कहां पर होगा यह जानकारी तो कंपनी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पता चलेगी। जिसके लिए आपको वेट करना होगा।

Vivo S70 Pro फोन की खूबियां

अगर मार्केट में इन्ही स्पेसिफिकेशन के साथ Vivo S70 Pro 5G लॉन्च होता है। तो यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी अच्छा साबित होगा जो अच्छी बैटरी बैकअप और अच्छा कैमरा परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इस फोन का वेट करने से पहले स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी आने का वेट करना होगा। फिलहाल फोन के फीचर्स लीक पर आधारित है, इसलिए यह कहना मुश्किल है, कि फोन में यही स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- Redmi R80m 5G हुआ लॉन्च, 256GB ROM, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आया फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *