200MP कैमरा वाला Honor फोन लॉन्च, 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ Honor 700 हुआ पेश

Honor ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor 700 को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 9000mAh की बड़ी बैटरी, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। ऑनर का यह फोन उनके लिए काफी बेहतर साबित होगा जो इस समय चीन में एक अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे जान सकते हैं।

Honor 700 फोन के स्पेसिफिकेशन

Honor 700 स्मार्टफोन में 2728×1264 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसकी स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 8000 निट्स अल्ट्रा ब्राइट सनलाइट स्क्रीन ब्राइटनेस और 19.42:9 का एस्पेक्ट रेशों के साथ आती है। वही स्क्रीन पर आपको 3840Hz अल्ट्रा हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग के साथ मल्टी टच सपोर्ट के साथ आती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इस Dry eye assessment प्रोटेक्शन दिया गया है।

Honor 700
Honor 700/Photo Credit: Honor

फोन के फोटोग्राफी कैमरे की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सेंसर के साथ दिया जाता है जो f/1.9 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का f/2.85 अपर्चर वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा OIS सेंसर के साथ मिल जाता है। वही फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो कैमरा दिया गया है। जो f/2.2 अपर्चर सपोर्ट के साथ मिलता है।

फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कैमरे के साथ AI Color Tracking, डायनेमिक फोटो, AI फोटोग्राफी, मल्टी लेंस वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मॉड, पोटेंट मोड, स्लो मोशन, HDR फोटोग्राफी, वॉइस एक्टिवेट फोटोग्राफी, timer shooting, Moon Mode, AI Ultra क्लियर टेलीफोटो, Stage Mode और Smile Capture जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर सपोर्ट के साथ आता है। फोन के फ्रंट कैमरे से आप 4K वीडियो ले सकते हैं। इसमें डायनेमिक फोटो, पोट्रेट फोटो, नाइट मॉड, फिल्टर, स्माइल कैप्चर, सेल्फी मिररिंग, वॉइस एक्टिवेट शूटिंग और सेल्फी रिंग लाइट जैसे फीचर दिए गए हैं।

Honor 700 5G स्मार्टफोन में आपको 9000mAh की लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है। वहीं इसकी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 80W SuperCharge सपोर्ट दिया जाता है। वहीं इसमें 27W का Wired रिवर्स का चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। जिससे आप अपना कोई और स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 28 दिन का अल्ट्रा लॉन्ग स्टैंड बाय टाइम दे सकती है। वही फोन की बैटरी को फुल चार्ज करने पर 25.8 घंटे आसानी से शॉर्ट वीडियो देखी जा सकती है। वही फोन में 25.2 घंटे तक नेविगेशन उपयोग किया जा सकता है।

ऑनर 700 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, इस 5G स्मार्टफोन को Android 17 पर बेस्ट MagicOS 11 पर लाया गया है। इसमें Adreno 825 ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है। फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है वही फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP68 & IP69 & IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।

Honor 700
Honor 700/Photo Credit: Honor

Honor 700 फोन की प्राइस और उपलब्धता

ऑनर 700 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में एक वेरिएंट के साथ लाया गया है इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की चीन कीमत 3,999 युआन रखी गई है। जिसकी इंडिया कीमत 55,631 रुपए बनती है। फोन को चीन मार्केट से Pink Mist, Cool White, Sky और Blue Tone कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

ऑनर 700 स्मार्टफोन की चीन में प्री बुकिंग शुरू हो गई है। फोन की पहली सेल 27 नवंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल ब्रांड ने इस फोन को चीन में लॉन्च किया है अभी तक जानकारी नहीं दी है कि स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में कब तक लॉन्च किया जाएगा।

Honor 700 की क्या है खूबियां

  1. ऑनर 700 5G स्मार्टफोन में आपको 200MP का मेन कैमरा दिया जाता है इसके अलावा फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है।
  2. ऑनर 700 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है इसमें मिलने वाली 8000 नीड्स की पिक ब्राइटनेस
  3. इसमें आपको 9000mAh की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। 80W का चार्जिंग और 27W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  4. इसमें eye assessment प्रोटेक्शन दिया जाता है जिससे अगर आप स्मार्टफोन को ज्यादा देर तक उसे करते हैं, तो आपकी आंखों पर नुकसान ही होगा।

ऑनर 700 स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाला है, जो सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हैं। क्योंकि इसमें 200MP का कैमरा, 9000mAh की बैटरी, 8000 नीड्स ब्राइटनेस और eye assessment दिया जाता है, जो आंखों की सुरक्षा करता है। अगर आप अपने पिछले मॉडल को चेंज करके Honor 700 स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा।

यह भी पढ़ें:- Redmi R80m 5G हुआ लॉन्च, 256GB ROM, 6000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट के साथ आया फोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *